फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   petrol pump worker arrested in embezzlement

Sirsa News: पेट्रोल पंप से 8.64 लाख रुपये के गबन मामले का खुलासा

Thu, 06 Aug 2026 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 06 Aug 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
petrol pump worker arrested in embezzlement
आरोपी गिरफ्तार, 4.30 लाख रुपये बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। डबवाली पुलिस ने पेट्रोल पंप से 8 लाख 64 हजार 917 रुपये के गबन के मामले में आरोपी गांव डबवाली निवासी दयाराम को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने गबन के बाद पुलिस और परिजनों को गुमराह करने के लिए नहर में कूदकर आत्महत्या का नाटक रचा था।
सीआईए स्टाफ डबवाली एवं थाना शहर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से गबन की गई राशि में से 4 लाख 30 हजार रुपये नकदी बरामद की गई है। उप पुलिस अधीक्षक योगेश कटारिया ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने वीरवार को बताया कि आरोपी दयाराम डबवाली के एक पेट्रोल पंप पर कर्मचारी के रूप में कार्यरत था। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने पेट्रोल पंप से 8 लाख 64 हजार 917 रुपये का गबन किया था। गबन का खुलासा होने की आशंका पर उसने कानून से बचने के उद्देश्य से अपनी मौत का झूठा नाटक रचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी ने बताया कि 7 जुलाई 2026 को आरोपी अपनी ढाई वर्षीय बच्ची को साथ लेकर गांव अबूबशहर क्षेत्र स्थित राजकनाल नहर पर पहुंचा। वहां उसने अपना मोटरसाइकिल, जूते, बच्ची का स्कूल बैग और सैंडल छोड़ दिए ताकि यह प्रतीत हो कि उसने नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली है।
इसके बाद वह ट्रेन के माध्यम से जयपुर चला गया, जहां वह लगभग एक माह तक अपनी बच्ची के साथ छिपा रहा।
आरोपी के लापता होने पर उसके भाई ने 9 जुलाई को थाना शहर डबवाली में शिकायत देकर उसके मानसिक रूप से परेशान होने तथा आत्महत्या करने अथवा कहीं चले जाने की आशंका जताई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी।
इस बीच, 13 जुलाई को संबंधित पेट्रोल पंप संचालक ने शिकायत दी कि कर्मचारी 8 लाख 64 हजार 917 रुपये की नकदी लेकर भाग गया है। शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच सीआईए स्टाफ डबवाली को सौंपी गई।

सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों से खुली साजिश
सीआईए स्टाफ प्रभारी उप निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार के नेतृत्व में टीम ने घटनास्थल से मिले सुराग, सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया। विभिन्न संभावित ठिकानों पर दबिश देने के बाद आरोपी दयाराम को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने गबन और झूठी आत्महत्या की साजिश की बात स्वीकार की। उसके कब्जे से गबन की गई राशि में से 4 लाख 30 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed