{"_id":"6a74ce989e4f876edc0dfc1d","slug":"raniyan-and-dabwali-dominance-in-kabaddi-sirsa-news-c-128-1-sir1004-162757-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: रानियां व डबवाली का कबड्डी में दबदबा, खो-खो में भी दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: रानियां व डबवाली का कबड्डी में दबदबा, खो-खो में भी दिखाया दम
Thu, 06 Aug 2026 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 06 Aug 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
जाने नहीं देंगे, अब आए शिकंजे में। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। शहीद भगत सिंह स्टेडियम में आयोजित जिलास्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता के तहत वीरवार को कबड्डी, खो-खो और ताइक्वांडो के फाइनल मुकाबले रोमांचक माहौल में संपन्न हुए। विभिन्न खंडों के खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक हासिल किए और राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का किया।
भीषण गर्मी के बावजूद खिलाड़ियों के जोश और दर्शकों के उत्साह ने पूरे स्टेडियम का माहौल खेलमय बनाए रखा। प्रतियोगिता का आयोजन सहायक जिला शिक्षा अधिकारी (खेल) केवल कंबोज तथा सहायक जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी (खेल) हरबंस सिंह की देखरेख में हुआ।
आयोजन समिति ने बताया कि शुक्रवार से अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में लड़कों की वॉलीबाल प्रतियोगिता के साथ कबड्डी और खो-खो के मुकाबले भी शुरू होंगे। लड़कों की ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
अंडर-14 बालिका वर्ग के फाइनल में रानियां ने डबवाली को हराकर स्वर्ण पदक जीता जबकि डबवाली उपविजेता रही। अंडर-17 वर्ग में डबवाली ने पहला स्थान हासिल किया। अंडर-19 वर्ग में रानियां ने स्वर्ण पदक जीता जबकि डबवाली दूसरे स्थान पर रहा।