{"_id":"69b63d3c94b77db7520d676c","slug":"video-amatha-ma-thasara-thana-bha-kaugdha-sarakashha-ka-bca-shanpr-haii-tharaga-bharata-parakashha-jaca-ka-btha-mal-paravasha-2026-03-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमेठी में दूसरे दिन भी कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई दरोगा भर्ती परीक्षा, जांच के बाद मिला प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी में दूसरे दिन भी कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई दरोगा भर्ती परीक्षा, जांच के बाद मिला प्रवेश
अमेठी में उप निरीक्षक नागरिक पुलिस व समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा का दूसरा दिन रविवार को भी जिले के 10 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुआ। पहले दिन शनिवार को परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने के बाद दूसरे दिन सुबह से ही विभिन्न परीक्षा केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों की भीड़ दिखाई दी। कई अभ्यर्थी समय से पहले केंद्रों पर पहुंच गए और परीक्षा शुरू होने से पहले बाहर बैठकर अपने नोट्स का अंतिम रिवीजन करते नजर आए।
केंद्रों पर प्रवेश से पहले सभी अभ्यर्थियों की आई स्कैनिंग और बायोमीट्रिक सत्यापन कराया गया। सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं।
जिले में कुल 10 परीक्षा केंद्रों पर रविवार को भी दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जा रही है। पहली पाली में करीब 3600 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, जबकि दूसरी पाली में लगभग 3625 अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है।
परीक्षा की निगरानी के लिए प्रशासन ने जिले को दो जोन और 10 सेक्टर में विभाजित किया है। प्रत्येक सेक्टर में सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। सभी परीक्षा केंद्रों पर ऑनलाइन सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की जा रही है। पुलिस कार्यालय परिसर में बनाए गए कंट्रोल रूम से भी सभी केंद्रों की गतिविधियों की ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जा रही है।
इसके साथ ही खुफिया एजेंसियों को भी सक्रिय रखा गया है, ताकि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अनुचित गतिविधि न हो सके। परीक्षा केंद्रों के आसपास पुलिस बल की तैनाती की गई है और संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।