{"_id":"69b63e7818ff169cd20e0791","slug":"video-police-seize-smuggled-liquor-in-agra-2026-03-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: जनरेटर से निकला अंग्रेजी शराब का जखीरा, तस्करी का तरीका देख पुलिस भी दंग; बिहार जा रहीं 606 पेटी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: जनरेटर से निकला अंग्रेजी शराब का जखीरा, तस्करी का तरीका देख पुलिस भी दंग; बिहार जा रहीं 606 पेटी बरामद
आगरा के एत्मादपुर में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 606 पेटी अंग्रेजी शराब से भरा ट्रक पकड़ा है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बरामद शराब पंजाब से बिहार ले जाई जा रही थी। शनिवार देररात 2:30 बजे कुबेरपुर स्थित यमुना एक्सप्रेसवे इंटरचेंज के नीचे हाईवे पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। पुलिस ने ट्रक को रोककर तलाशी ली तो ट्रक में रखी जनरेटर की बॉडी के अंदर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की पेटियां लदी मिलीं। पुलिस के अनुसार ट्रक से 606 पेटी शराब बरामद हुई हैं। इनमें रॉयल स्टैग, रॉयल चैलेंज, ऑल सीजन समेत कई नामी ब्रांड शामिल हैं। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर शराब तस्करी के नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।