{"_id":"69b68fe3725d49dd6d0fc940","slug":"video-members-of-the-phagwara-vyapar-mandal-participated-in-an-event-held-in-amritsar-2026-03-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"व्यापार मंडल फगवाड़ा के सदस्य अमृतसर में आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापार मंडल फगवाड़ा के सदस्य अमृतसर में आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल
पंजाब प्रदेश बयोपार मंडल के फगवाड़ा यूनिट प्रधान रमन नेहरा रविवार को व्यापारी दिवस के उपलक्ष्य में अमृतसर में आयोजित किए गए राज्य स्तरीय समारोह में अपने साथियों सहित विशेष तौर पर शामिल हुए तथा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू लाल गुप्ता को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय महामंत्री मुकुंद मिश्रा इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। स्व. अमृत लाल जैन की याद में आयोजित किए गए इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पंजाब प्रदेश ब्योपार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष प्यारा लाल सेठ ने की। इस कार्यक्रम में व्यापारियों को पेश आ रही समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। इस मौके पर सुरिंदर दुग्गल, सुनील मेहरा, एलआर सोढ़ी, अरुण खन्ना, रंजन अग्रवाल, प्यारा लाल सेठ, दर्शन महाजन ने अपने विचार व्यक्त किए जबकि बाबू लाल गुप्ता ने सभी व्यापारियों को एक जुट होने का आवाह्न किया ताकि लाल फीताशाही से मुक्ति मिल सके। उन्होंने सभी व्यापरियों को उनकी समस्याओं के बारे में उनके संगठन तक पहुंचाने का आवाह्न किया ताकि सरकार से बात कर उनकी समस्याओं का समाधान किया जा सके। उन्होंने बताया कि उनकी संस्था के इस समय आठ करोड़ सदस्य हैं जिसे और बढ़ाया जाना चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने प्यारा लाल सेठ को भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया। इस अवसर पर मंच संचालन प्रदेश महासचिव समीर जैन ने बखूबी किया। इस अवसर पर पंजाब प्रदेश बयोपार मंडल के फगवाड़ा यूनिट के महासचिव अनिल गोयल भी उपस्थित थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।