{"_id":"69b6e73444505287d00024c8","slug":"video-fake-ncert-books-busted-in-rudrapur-warehouse-sealed-2026-03-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rudrapur: कांग्रेस नेता के भाई के गोदाम पर छापा, एनसीईआरटी की फर्जी किताबों का भंडाफोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudrapur: कांग्रेस नेता के भाई के गोदाम पर छापा, एनसीईआरटी की फर्जी किताबों का भंडाफोड़
गायत्री जोशी
Updated Sun, 15 Mar 2026 10:37 PM IST
Link Copied
रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के कीरतपुर में पुलिस-प्रशासन और शिक्षा विभाग ने कांग्रेस नेता के भाई के गोदाम पर छापा मारा। गोदाम से एनसीईआरटी की फर्जी किताबों का भंडाफोड़ हुआ। टीम ने किताबों की गिनती के बाद गोदाम को सील कर दिया है। साथ ही गहन जांच के लिए दिल्ली से एनसीईआरटी की टीम को बुलाया गया है। जिस गोदाम से फर्जी किताबें मिलीं है उसे मेरठ में रहने वाला संदीप चला रहा था। शनिवार की रात कोतवाल मनोज रतूड़ी को सूचना मिली कि कीरतपुर में एक गोदाम पर एक कैंटर में एनसीईआरटी की फर्जी किताबें लोड की जा रही हैं। इस पर कोतवाल मौके पर पहुंचे और किताबों से भरे ट्रक को पकड़कर कब्जे में ले लिया। सूचना पर तहसीलदार दिनेश कुटौला और प्रभारी सीईओ हरेंद्र मिश्रा भी मौके पर पहुंचे। इससे पहले गोदाम संचालक दुकान में ताला लगाकर फरार हो गया। रात अधिक होने पर टीम वापस लौट आई। रविवार की सुबह टीम दोबारा गोदाम में पहुंचीं। पुलिस ने सब्बल से ताला तोड़कर गोदाम में प्रवेश किया। इसके बाद तहसीलदार कुटौला व प्रभारी सीईओ मिश्रा ने जांच की। प्रथम जांच में किताबों के फर्जी पाया जाना प्रकाश में आया है। इसकी गहन जांच के लिए दिल्ली से एनसीईआरटी के विशेषज्ञों को बुलाया गया है। तहसीलदार ने बताया की देर शाम तक किताबों की गिनती करने के बाद गोदाम को सील कर दिया है। सोमवार को जांच के लिए सील खोली जाएगी। एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि गोदाम राजेश कुमार जैन का होना पाया गया। पूछताछ में राजेश जैन ने बताया कि गोदाम संदीप निवासी मेरठ को किराए पर दिया गया है। वहीं कैंटर चालक ने पूछताछ में बताया कि वह किताबों को लोड कर मेरठ ले जा रहा था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।