{"_id":"69b698cb8935abe1a60b7fe9","slug":"video-hamirpur-ex-servicemen-and-womens-group-felicitation-ceremony-held-in-jungle-ropa-2026-03-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: जंगल रोपा में हुआ पूर्व सैनिक एवं महिला मंडल सम्मान समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: जंगल रोपा में हुआ पूर्व सैनिक एवं महिला मंडल सम्मान समारोह
Ankesh Dogra
Updated Sun, 15 Mar 2026 05:02 PM IST
Link Copied
भाजपा शहरी मंडल हमीरपुर ने रविवार को जंगल रोपा पंचायत के बकारटी गांव में पूर्व सैनिक एवं महिला मंडल सम्मान समारोह आयोजित किया। समारोह अध्यक्षता कर्नल एसआर शर्मा ने की। समारोह में सदर विधायक आशीष बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने अपनी ओर से जंगल रोपा पंचायत और नाल्टी के 266 पूर्व सैनिकों, वीर नारियों, सैन्य परिवारों और 18 महिला मंडलों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि अगर हम यहां सुरक्षित हैं तो यह उन वीर जवानों की कुर्बानी के कारण ही हैं जो सरहद पर देश रक्षा में तैनात है। उन्होंने कहा कि उनका सौभाग्य है कि ऐसे वीर जवानों एवं उनके परिवारों को सम्मानित करने का अवसर मिला। युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए खेलकूद गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा, ताकि युवा मैदान में जाएं और फिट रहे व नशे से दूर रहे। जंगल रोपा पंचायत में विभिन्न विकास कार्यों के लिए करीब ग्यारह लाख और नाल्टी पंचायत में नौ लाख रुपये विधायक निधि से जारी किए हैं। कार्यक्रम में विधायक आशीष शर्मा की धर्मपत्नी स्वाति जार, मंडल अध्यक्ष श्रीपाल शर्मा, महामंत्री तेन सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष अंकुश कुमार, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष देश राज,मुकेश, सोनू, संजय, बलवंत सहित अन्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।