{"_id":"69b644dfa570ed7f5102e7a4","slug":"video-brabka-ma-bmasama-brasha-sa-sarasa-gaha-oura-afama-ka-fasal-ka-nakasana-ka-aashaka-2026-03-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी में बेमौसम बारिश से सरसों-गेहूं और अफीम की फसल को नुकसान की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी में बेमौसम बारिश से सरसों-गेहूं और अफीम की फसल को नुकसान की आशंका
बाराबंकी में रविवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ले ली। कई क्षेत्रों में तेज हवा के साथ हुई बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। सिरौलीगौसपुर क्षेत्र में सुबह से ही तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई, जिससे खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।
इस समय अधिकांश किसानों की सरसों की फसल पककर खेतों में तैयार खड़ी है, जबकि गेहूं की फसल भी कटाई के करीब पहुंच चुकी है। ऐसे में अचानक हुई बारिश और तेज हवाओं से फसल गिरने तथा दाने खराब होने का खतरा बढ़ गया है। किसान अब मौसम के इस बदले मिजाज को लेकर काफी चिंतित नजर आ रहे हैं।
जिले के अन्य क्षेत्रों में भी बादल छाए रहने और रुक-रुक कर बारिश होने की सूचना है। ग्रामीण इलाकों में तेज हवा के साथ हुई बारिश से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। यदि मौसम इसी तरह बना रहा तो तैयार फसलों को भारी नुकसान हो सकता है। किसानों ने प्रशासन से फसलों के नुकसान का आकलन कर उचित सहायता देने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।