फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   BJP leader dies after being hit by a DCM truck.

Barabanki News: डीसीएम की चपेट में आकर भाजपा नेता की मौत

Fri, 07 Aug 2026 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 07 Aug 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
BJP leader dies after being hit by a DCM truck.
बाराबंकी। शहर से गुजरने वाले लखनऊ-अयोध्या पुराने हाईवे पर शहर कोतवाली के सामने टीवी अस्पताल मोड़ पर बुधवार देर रात डीसीएम की चपेट में आकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व नगर अध्यक्ष आलोक सिंह त्यागी (27) की मौत हो गई। पुलिस ने डीसीएम चालक को हिरासत में लिया है। आलोक ने हेलमेट पहन रखा था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मोहल्ला लखपेड़ाबाग निवासी आलोक सिंह त्यागी देर रात बाइक से घर लौट रहे थे। टीवी अस्पताल मोड़ के पास तेज रफ्तार डीसीएम से उनकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उधर, कोतवाली के सामने हादसा होते ही पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

आलोक सिंह त्यागी वर्तमान में निजी क्षेत्र में कार्यरत थे। उनके पिता सुखबीर सिंह का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार में उनकी मां और एक बहन हैं। इकलौते बेटे की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। आलोक मिलनसार स्वभाव के थे। आलोक ने हादसे से महज एक दिन पहले ही अपने फेसबुक अकाउंट पर अपनी तस्वीर साझा की थी, जिसे अब लोग उनकी अंतिम पोस्ट के रूप में देख रहे हैं। शहर कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed