फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Ayurvedic hospital in need of treatment itself

Barabanki News: खुद के इलाज की दरकार में आयुर्वेदिक चिकित्सालय

Fri, 07 Aug 2026 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 07 Aug 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Ayurvedic hospital in need of treatment itself
घुंघटेर। निंदूरा गांव में स्थित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय का भवन पूरी तरह जर्जर हो चुका है। अस्पताल की छत से लगातार पानी टपक रहा है। ऐसे में इस जर्जर भवन में इलाज के लिए आने वाले मरीजों के साथ ही कार्यरत कर्मचारियों व चिकित्सकों की सुरक्षा भी दांव पर रहती है। भवन का प्लास्टर भी कई जगह से टूटकर गिर चुका है। स्लैब में आई दरारें किसी बड़े हादसे की आशंका बढ़ा रही हैं।
विज्ञापन


चिकित्सालय के प्रभारी डॉ. सुनील वर्मा ने बताया कि प्रतिदिन 25 से 30 मरीज अस्पताल में इलाज के लिए आते हैं। बारिश के दौरान कर्मचारियों को टपकती छत के बीच इलाज कराने को विवश होन पड़ता है। परिसर सहित कई कक्षों में पानी भर जाने के कारण मरीजों के बैठने की व्यवस्था भी प्रभावित होती है। उन्होंने बताया कि जर्जर भवन की स्थिति के बारे में विभागीय अधिकारियों को कई बार पत्र भेजकर इसकी मरम्मत की मांग की जा चुकी है। इसके बावजूद अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed