{"_id":"69b64749c0277ee1520a1e4f","slug":"video-annual-fest-organized-at-sahu-ramswaroop-womens-college-bareilly-2026-03-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bareilly: साहू रामस्वरूप महिला महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव का आयोजन, फैशन शो रहा आकर्षण का केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: साहू रामस्वरूप महिला महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव का आयोजन, फैशन शो रहा आकर्षण का केंद्र
Mukesh Kumar
Updated Sun, 15 Mar 2026 11:14 AM IST
Link Copied
बरेली के साहू रामस्वरूप महिला महाविद्यालय में शनिवार को आयोजित वार्षिकोत्सव में छात्राओं ने फैशन डिजाइन, चित्रकला, इंटीरियर डिजाइन की प्रदर्शनी लगाई। इसका उद्घाटन प्रबंध समिति के सचिव मनोज गोयल व ममता गोयल ने किया। कार्यक्रम में एमए संगीत की छात्रा मुस्कान ने राग शिव रंजनी में प्रस्तुति दी। इसके बाद महाभारत में द्रौपदी के किरदार पर आधारित नृत्य नाटिका अग्निसुता की प्रस्तुति हुई। फैशन डिजाइन विभाग की छात्राओं ने फैशन शो की प्रस्तुति दी।
अंत में रचनात्मकता राउंड में विद्यार्थियों ने कागज, तार और डेनिम जैसे वेस्ट मटेरियल का उपयोग करके अनोखे और रचनात्मक परिधान तैयार किए। इस वर्ष विश्वविद्यालय स्तर पर स्वर्ण पदक प्राप्त छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। प्रबंध समिति के अध्यक्ष विजय गुप्ता, सचिव मनोज गोयल, सह सचिव मनोज मंगल, उपाध्यक्ष डॉ शशिबाला राठी व प्राचार्या प्रोफेसर अनुपमा मेहरोत्रा ने वार्षिक पत्रिका ज्ञानांजलि व ई-न्यूज लेटर का विमोचन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैंट विधायक संजीव अग्रवाल रहे, विशिष्ट अतिथि सीडीओ देवयानी रहीं। इस दौरान डॉ. दीपशिखा सिंह, डॉ. प्रियंका वर्मा, डॉ. अनीता, डॉ. रुचि अग्रवाल, डॉ. रीना टंडन व डॉ. प्रज्ञा रावत व अन्य लोग उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।