सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Khargone News ›   Youth Steals Donation Box from Ram Temple

Khargone News: मंदिर की दान पेटी ले उड़ा युवक, सीसीटीवी कैमरों में हुआ कैद; पुलिस ने तलाश की शुरू

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: खरगोन ब्यूरो Updated Sun, 15 Mar 2026 11:15 AM IST
Youth Steals Donation Box from Ram Temple
खरगोन जिले के खलबुजुर्ग गांव स्थित प्राचीन श्रीराम मंदिर में चोरी की एक अनोखी घटना सामने आई है। यहां एक अज्ञात युवक मंदिर की दान पेटी चुराकर ले गया और हैरानी की बात यह रही कि चोरी करने के बाद वह मंदिर में बंट रही प्रसादी भी खाकर आराम से बाहर निकल गया। पूरी घटना मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है।

मंदिर के महंत बालकदासजी महाराज ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब एक युवक मंदिर परिसर में आया। उसने अपना चेहरा रूमाल से ढका हुआ था, जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो गया। युवक सीधे मंदिर के अंदर पहुंचा और वहां रखी दान पेटी को उठाकर अपने साथ ले गया। बताया जा रहा है कि चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद युवक बिना घबराए नीचे आया और मंदिर में भक्तों के बीच बांटी जा रही खिचड़ी की प्रसादी भी ली। प्रसादी खाने के बाद वह सामान्य तरीके से मंदिर परिसर से बाहर निकल गया। यह पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में साफ दिखाई दे रही है।

महंत बालकदासजी के अनुसार मंदिर की दान पेटी पिछले करीब छह महीनों से नहीं खोली गई थी। इसलिए उसमें कितनी राशि जमा थी, इसका सही अंदाजा लगाना मुश्किल है। उन्होंने बताया कि मंदिर में श्रद्धालु अपनी आस्था के अनुसार चढ़ावा चढ़ाते हैं। कोई कम तो कोई ज्यादा राशि डालता है, इसलिए दान पेटी में कितनी रकम थी यह स्पष्ट रूप से नहीं बताया जा सकता।

ये भी पढ़ें- MP: एक तरफा प्यार की सनक में रच डाली अपहरण की साजिश, पुलिस को लगी भनक तो तीन आरोपियों को यहां से दबोचा

महंत ने मंदिर परिसर के आसपास के माहौल को लेकर भी चिंता जताई है। उनका कहना है कि मंदिर के बाहर कुछ युवक अक्सर शराब पीकर बैठते हैं और कई बार जुआ भी खेलते हैं। इससे मंदिर का धार्मिक वातावरण प्रभावित होता है और असामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलता है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मंदिर में लगे सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ले लिए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि आरोपी की पहचान की जा सके। इस मामले में चौकी प्रभारी मिथुन चौहान ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध युवक की तलाश की जा रही है और जल्द ही आरोपी को पकड़ने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Meerut: सरूरपुर खुर्द में किसान गोष्ठी में पहुंचे राकेश टिकैत, भारत-अमेरिका समझौते का किया विरोध

15 Mar 2026

VIDEO: गुरुद्वारा गुरु का ताल में विशेष गुरमत समागम, तंती साजों के साथ रागों की बाणी का गायन

14 Mar 2026

VIDEO: भारत विकास परिषद संस्कार का होली मिलन समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

14 Mar 2026

Meerut: ऐतिहासिक नौचंदी मेले का उद्घाटन कल, एक दिन पहले की गई तैयारियां पूरी

14 Mar 2026

Meerut: प्रभु यीशु के पुनरोत्थान के पर्व ईस्टर से पहले ऐतिहासिक रोमन कैथोलिक चर्च में हुई विशेष प्रार्थना सभा

14 Mar 2026
विज्ञापन

Meerut: नवरात्रि के लिए तैयार हुई मां दुर्गा की मूर्तियां, दूर-दूर से आ रहे ग्राहक

14 Mar 2026

Meerut: सनातन संस्कृति जागरण महोत्सव में पहुंचे डिप्टी सीएम-बाबा रामदेव

14 Mar 2026
विज्ञापन

Meerut: एसवीसी क्वींस क्लब ने धूमधाम से मनाया “नवरंग उत्सव”, खेले कई गेम्स

14 Mar 2026

Video: बदायूं में नवागत एसएसपी अंकिता शर्मा ने संभाला पदभार

14 Mar 2026

खूनी संघर्ष का प्लान बनाकर एक पक्ष के लोगों ने लाठी डंडों से लैस होकर दूसरे के घर धावा बोला

14 Mar 2026

भदवरा इंडेन गैस: दोपहर तक बाटे सिलिंडर, फिर गेट पर 'गैस नहीं है' की सूचना लगाई

14 Mar 2026

भीतरगांव-चंदनपुर मार्ग में हुए गड्ढे को भरने में लग जाएगा सप्ताह भर

14 Mar 2026

चारा लेकर जा रही महिला को बाइक ने मारी टक्कर, दो गंभीर घायल, रेफर

14 Mar 2026

स्वास्थ्य ही संपत्ति है का प्रचार करने वाला वाहन खड़े खड़े कबाड़ में बदला

14 Mar 2026

प्राथमिक विद्यालय के बगल में कूड़े के ढेर, सफाई के लिए तरस रहा मंदिर

14 Mar 2026

बरात में रुपये लूटने का विरोध करने पर चले ईंट-पत्थर, 12 लोग घायल

14 Mar 2026

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सबका मन मोहा

14 Mar 2026

रसोई गैस की किल्लत बरकरार, एजेंसियों पर उमड़ रही भीड़

14 Mar 2026

Nainital: लिटरेचर फेस्टिवल में सामाजिक और राजनीतिक विषयों पर संवाद, सुहेल सेठ ने कहा कि धामी को धीमा करने के लिए लगाने पड़ेगा दम

14 Mar 2026

लखनऊ: गैस सिलिंडर न मिलने से गाड़ी के आगे लेटा युवक, कहा- न मिला तो यहीं मर जाऊंगा

14 Mar 2026

VIDEO: एलपीजी की किल्लत, केंद्रीय मंत्री जयंत चाैधरी बोले- 'सभी जगह कुछ दबाव, ईरान से हमारे सभ्यतागत संबंध'

14 Mar 2026

Budaun News: पति से झगड़ा होने के बाद पत्नी ने लगाई घर में आग, घरेलू सामान जला

14 Mar 2026

Ramnagar: यूकेडी के 70 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा और कांग्रेस पर काशी सिंह ऐरी ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

14 Mar 2026

खटीमा में महिला कांग्रेस ने गैस सिलिंडर के साथ किया प्रदर्शन, सरकार का पुतला फूंका

Haldwani: मुखानी चोरी कांड का खुलासा, 13 लाख के जेवरात के साथ युवक गिरफ्तार

14 Mar 2026

Pithorgarh: गैस के लिए सुबह से लगी लंबी कतारें, दोपहर तक नहीं आई गाडियां

14 Mar 2026

नैनीताल में वार्ड स्तर पर गैस सप्लाई न होने से लोगों में नाराजगी

14 Mar 2026

Kashipur: मुख्य चौराहे के पास साइकिल रिपेयरिंग की तीन खोखों में लगी आग

Champawat: गैस सिलिंडर के लिए सुबह से लगी लंबी कतारें, गैस एजेंसी पर उमड़ी भीड़

14 Mar 2026

कानपुर: टीएसएच में कवि सम्मेलन व होली मिलन समारोह का आयोजन

14 Mar 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed