{"_id":"69b698fda9430c70be0c5a67","slug":"video-waterlogging-causes-problems-for-motorists-2026-03-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"चरखी दादरी: लोहारू चौक पर बारिश से जलभराव, वाहन चालकों को झेलनी पड़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरखी दादरी: लोहारू चौक पर बारिश से जलभराव, वाहन चालकों को झेलनी पड़ी परेशानी
शहर के व्यस्त लोहारू चौक पर बारिश के बाद एक बार फिर जलभराव की समस्या सामने आई है। रविवार को हुई बारिश के चलते चौक पर करीब एक फुट तक पानी जमा हो गया, जिससे हजारों वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के मुख्य मार्गों में शामिल इस चौक पर पानी भरने से यातायात भी घंटों तक प्रभावित रहा। लोहारू चौक से प्रतिदिन हजारों की संख्या में दोपहिया और चारपहिया वाहन गुजरते हैं। लेकिन बारिश के बाद सड़क पर पानी भर जाने से लोगों को मजबूरन पानी के बीच से ही वाहन निकालने पड़े। कई स्थानों पर वाहन चालकों को गड्ढों का अंदाजा नहीं लग पाया, जिससे फिसलने और वाहन खराब होने की आशंका भी बनी रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।