जगदलपुर में कोड़ेनार थाना क्षेत्र के ग्राम बास्तानार में रविवार की दोपहर एक वर्ना कार में अचानक से चलने के दौरान आग लग गई, कार में सवार दो युवकों ने तत्काल घटना को भांपते हुए कार से कूदकर जान बचाई, इस दौरान कार आग की चपेट में आ गई और पूरी तरह से जल गई, आग को बुझाने के लिए एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया, जहाँ आग को काबू किया गया।
बता दे कि दंतेवाड़ा निवासी युवक अपनी वर्ना कार को लेकर रविवार की सुबह जगदलपुर के लिए निकले थे, दोपहर को जैसे ही युवकों की कार बास्तानार घाटी के आगे आई कि अचानक कार के सामने से धुंआ निकलने लगा, जब तक कार चालक इस बात को समझ पाते कि अचानक से आग लग गई, युवकों ने घटना को बढ़ता देख कार रोककर कूद गए, जहाँ देखते ही देखते आग फैलने लगा, घटना की जानकारी कोड़ेनार थाना प्रभारी से लेकर नगर सेना की एसडीआरएफ टीम को दिया गया, मौके पर पहुची एसडीआरएफ टीम ने आग को बुझा तो लिया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह से जलकर खाक हो गई।
आसपास के लोगो का कहना था कि गर्मी की वजह और गर्म इंजन के चलते आग तारो में फैली होगी, जिसकी वजह से कार में आग लगी होगी, कोड़ेनार थाना प्रभारी अमित ने बताया कि कार सर्विसिंग के लिए जगदलपुर जा रहा था और यह घटना घट गई, फिलहाल कार सवार दोनों युवक सुरक्षित है, लेकिन कार पुती तरह से खाक हो गई, फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

आग बुझाते कर्मी- फोटो : credit
आग बुझाते कर्मी- फोटो : credit
आग बुझाते कर्मी- फोटो : credit