सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Liquor from Madhya Pradesh reaches Kanker police intercept the shipment and seize a consignment worth ₹10 la

कांकेर: मध्यप्रदेश की शराब पहुँची कांकेर, पुलिस ने पकड़ा, 10 लाख का माल जब्त

अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 21 Jun 2026 08:15 PM IST
विज्ञापन
सार

कांकेर जिले के अंतागढ़ में मध्यप्रदेश की शराब को खपाने के लिए लाया गया था। जिसकी सूचना पुलिस को मिलते ही एक टीम को तैयार करके मौके पर रवाना किया गया। पुलिस ने 40 पेटी शराब के साथ ही आरोपी व अर्टिका वाहन को जब्त कर कार्यवाही की है।

Liquor from Madhya Pradesh reaches Kanker police intercept the shipment and seize a consignment worth ₹10 la
जब्त शराब के साथ आरोपी
विज्ञापन

विस्तार

कांकेर जिले के अंतागढ़ में मध्यप्रदेश की शराब को खपाने के लिए लाया गया था। जिसकी सूचना पुलिस को मिलते ही एक टीम को तैयार करके मौके पर रवाना किया गया। पुलिस ने 40 पेटी शराब के साथ ही आरोपी व अर्टिका वाहन को जब्त कर कार्यवाही की है। मामले की जानकारी देते हुए अंतागढ़ थाना प्रभारी ने बताया कि 20 जून को थाना अंतागढ़ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चार पहिया वाहन में बड़ी मात्रा में अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर ग्राम कढ़ाई खोदरा में MCP लगा कर सफ़ेद रंग की ऑर्टिगा कार को रोककर चेक किया गया। जिसमे से मध्यप्रदेश निर्मित 40 पेटी अवैध शराब मिला। जिस पर आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।



कार्रवाई के दौरान आरोपी महेश सेन 28 वर्ष निवासी सुपेला भिलाई ज़िला दुर्ग के कब्जे से 39 कार्टून में 50-50 नग अंग्रेज़ी शराब गोवा व्हिस्की , 01 कार्टून में 30 नग अंग्रेज़ी शराब गोवा व्हिस्की कुल 1970 नग जिसकी कीमत 2 लाख 65 हजार 950 रुपये को जब्त किया गया। घटना में उपयोग किये गए आर्टिगा कार कीमत 8 लाख रुपये को जब्त किया गया। आरोपी महेश सेन ने पूछताछ पर अनूपपुर (म०प्र०) से शराब लेकर आना बताया है। वही पुलिस इस मामले की जाँच कर रही है। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट का मामला दर्जकर आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय भेजा गया। आरोपी के खिलाफ पहले भी पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। जिसमें थाना कोतवाली जिला बलौदाबाज़ार, थाना सुपेला जिला दुर्ग, थाना सुपेला में अलग अलग मामले भी दर्ज थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed