{"_id":"69b698014633d42b38018e8f","slug":"video-people-are-facing-problems-due-to-the-shutdown-of-streetlights-2026-03-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"चरखी दादरी: तीन महीने से अंधेरे में डूबी है विश्राम गृह को जाने वाली सड़क, हादसों का बना रहता है अंदेशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरखी दादरी: तीन महीने से अंधेरे में डूबी है विश्राम गृह को जाने वाली सड़क, हादसों का बना रहता है अंदेशा
दादरी शहर के रोहतक रोड से पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह की ओर जाने वाली मुख्य सड़क की स्ट्रीट लाइटें पिछले तीन महीने से बंद पड़ी हैं। यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरों को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों व राहगीरों ने जिला प्रशासन से बंद पड़ी लाइटों को चालू करवाने की मांग की है।
शहर के पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह को जाने वाली सड़क के दोनों तरफ जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के आवास के साथ श्रद्धालुओं के आस्था का केंद्र प्राचीन हनुमान मंदिर बना हुआ है। जहां प्रतिदिन सैंकड़ों की संख्या में लोग पूजा अर्चना के लिए पहुंचते हैं। इसके अलावा मार्ग से रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्री भी गुजरते रहते हैं। लेकिन पिछले तीन महीने से आधा किलोमीटर लंबी सड़क की सभी लाइटें बंद पड़ी हैं। सूर्य अस्त के साथ ही सड़क पर अंधेरा पसर जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।