{"_id":"69b6faa79c5ca1c64602d927","slug":"video-preparations-intensify-for-president-droupadi-murmu-visit-to-govardhan-2026-03-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: गोवर्धन आगमन पर राष्ट्रपति को कराएं ब्रज संस्कृति की पहचान, अधिकारियों ने की संतों के साथ बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: गोवर्धन आगमन पर राष्ट्रपति को कराएं ब्रज संस्कृति की पहचान, अधिकारियों ने की संतों के साथ बैठक
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के गोवर्धन में एक दिवसीय दौरे को लेकर तैयारियों पर चर्चा की गई। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में संत-महंत व जनप्रतिनिधियों के साथ एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत, एसडीएम प्रजाक्ता त्रिपाठी, सीओ अनिल कुमार सिंह ने संवाद किया। राष्ट्रपति 21 मार्च को गिरिराजजी की पूजा एवं दर्शन कर परिक्रमा लगाएंगी। बैठक में एसडीएम ने कहा कि राष्ट्रपति के गिरिराज तलहटी में आगमन पर उनको बृज संस्कृति की पहचान कराएं। श्रीपाद रघुनाथ दास गोस्वामी गद्दी राधाकुंड श्यामकुंड के पीठाधीश्वर महंत केशव दास ने कहा कि राष्ट्रपति का यहां आना सौभाग्य की बात है। वे यहां आकर सुखद अनुभव लेकर जाएंगी। गोवर्धन नगर पंचायत के चेयरमैन प्रतिनिधि मनीष लंबरदार एवं राधाकुंड नगर पंचायत के चेयरमैन रामफल ने बताया कि राष्ट्रपति के आगमन को लेकर कस्बे एवं परिक्रमा मार्ग में विशेष साफ सफाई अभियान चलाया जा रहा है। परिक्रमा मार्ग को सजने संवारने का काम किया जा रहा है। दोनों नगर पंचायत से आए सभासदों से सुझाव मांगे गए। व्यापारी नेता गणेश पहलवान ने प्रशासनिक व्यवस्थाओं में सहयोग की बात कही। एसपी देहात सुरेश चंद रावत ने कहा कि बैठक का उद्देश्य राष्ट्रपति के स्वागत, सुरक्षा और सुविधाओं संबंधी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करना रहा। इस अवसर पर मुकुट मंदिर रिसीवर कपिल चतुर्वेदी, दानघाटी मंदिर रिसीवर ललित पुरोहित, भारत उपाध्याय, हरदेव जी मंदिर सेवायत अमित गोस्वामी, सभासद मदन दास, सुरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।