{"_id":"69b6aa96cc9cf6d20e0d09a5","slug":"video-mustard-crop-stolen-from-the-field-2026-03-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी: खेत में सरसों की फसल चोरी, किसान को डेढ़ लाख का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी: खेत में सरसों की फसल चोरी, किसान को डेढ़ लाख का नुकसान
कसौला गांव में खेत से सरसों की फसल चोरी हो गई। कुछ लोग रात के समय खेत में रखी सरसों की फसल को थ्रैसर से निकलवाकर साथ ले गए, जिससे किसान को करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम गांव में पहुंची और जांच पड़ताल की।
कसौला निवासी संदीप ने बताया कि उन्होंने अपने खेत में सरसों की फसल काटकर ढेर लगाकर रखी हुई थी। 14 मार्च की रात को कुछ लोग खेत में पहुंचे और वहां रखी सरसों की फसल को थ्रैसर मशीन से निकलवा लिया। इसके बाद आरोपी सरसों को साथ लेकर भाग निकले। सुबह जब वह खेत पर पहुंचे तो उन्हें फसल गायब मिली, जिसके बाद उन्हें चोरी का पता चला।
संदीप ने बताया कि खेत में करीब दो किले की सरसों की फसल काटकर रखी हुई थी। फसल चोरी होने से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। उनका कहना है कि सरसों की मौजूदा कीमत के हिसाब से करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। सारी कमाई चली गई। वह काफी परेशान हैं।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि रात के समय खेत के आसपास कौन-कौन लोग आए थे। इसके साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।