{"_id":"69b65a507141dc88cc0cb757","slug":"video-ayathhaya-ma-ral-fataka-catharama-ka-lkara-garamanae-na-kaya-paratharashana-2026-03-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में रेल फाटक चंद्रमा को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में रेल फाटक चंद्रमा को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
अयोध्या के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के मरुई सहाय ग्राम पंचायत में स्थित रेल ट्रैक समपार पर रेल फाटक चंद्रमा को लेकर रविवार सुबह ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। काफी संख्या में ग्रामीणों ने यहां इकट्ठा होकर आक्रोश जताया। अपनी पुरानी मांग को पूरी करने की मांग किया। महिलाओं बच्चों और ग्रामीणों द्वारा जमकर नारेबाजी की गई। अयोध्या कैंट प्रयागराज रेल खंड पर स्थित मरुई सहाय सिंह समपार पर रेल फाटक बनाने की मांग को लेकर ग्रामीणों द्वारा पिछले करीब तीन दशक से आंदोलन किया जा रहा है लेकिन अभी तक उनकी पुरानी मां पूरी नहीं हुई। जबकि यह ग्राम पंचायत पूर्व जिला अध्यक्ष संजीव सिंह का गांव भी है। आसपास के करीब एक दर्जन सभी गांव के लोग असुरक्षित तरीके से रेल ट्रैक पार करके आवागमन करते हैं। कई बार हद से भी हो चुके हैं। आक्रोशित ग्रामीणों का कहना है कि रेल फाटक का निर्माण न होने पर इस बार मतदान का भी बहिष्कार किया जाएगा। अभी तक ग्रामीणों का जमावड़ा बना हुआ है। ग्रामीणों का अभी कहना है कि रेल फाटक निर्माण समिति बनाकर काफी समय से मांग पूरी के जाने की मांग की जा रही है। पूर्व सांसद लल्लू सिंह, निर्मल खत्री, मित्रसेन यादव द्वारा आश्वासन दिया गया लेकिन कोई पहल नहीं हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।