नगर के एक मैरिज लॉन में रविवार की सुबह शार्ट सर्किट से आग लग गया। आग लगने से आसपास के घरों में अफरा-तफरी की स्थिति शुरू हो गई। आग से लॉन के कई विद्युत उपकरण जलकर राख हो गए। लोगों की सक्रियता से बड़ा हादसा होने से टल गया, लेकिन लॉन संचालक के अनुसार करीब एक लाख से अधिक का नुकसान हो गया।
नगर के बीचों बीच अशोका लॉन में रविवार की सुबह आग लग गई। आग लगने से फ्रीजर, एसी, इनवर्टर, दो बैटरियां, सजावट में इस्तेमाल होने वाले विद्युत उपकरण सहित अन्य सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गया। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए और लॉन में मौजूद फायर उपकरणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों की तत्परता के कारण आग ज्यादा फैल नहीं पाई। जिससे एक बड़ा नुकसान होने से बच गया।
घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को भी दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और पूरे लॉन का बारीकी से निरीक्षण किया। स्थिति सामान्य और सुरक्षित पाए जाने के बाद टीम वापस लौट गई। लॉन पर मौजूद कमलेश सिंह ने बताया कि गांव के लोगों के सामूहिक प्रयास से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। घटना में करीब एक लाख रुपये की क्षति हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।