{"_id":"69b65bb5781b27d68e0f03db","slug":"video-rayabral-ma-kabdada-ma-thana-varaga-sa-satadayama-b-tama-jata-jada-ka-makabl-ma-thakha-paratabha-2026-03-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में कबड्डी में दोनों वर्गों से स्टेडियम-बी टीम जीती, जूडो के मुकाबलों में दिखी प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में कबड्डी में दोनों वर्गों से स्टेडियम-बी टीम जीती, जूडो के मुकाबलों में दिखी प्रतिभा
रायबरेली में खेल विभाग की ओर से मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में तीन दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं कराई जा रही हैं। दूसरे दिन जूडो और कबड्डी प्रतियोगिता कराई गई। इसमें बालक एवं बालिकाओं ने अपनी प्रतिभा दिखाई। कबड्डी में बालक एवं बालिका दोनों वर्गों से स्टेडियम-बी टीम ने जीत दर्ज की।
कबड्डी बालक वर्ग में चार टीमों ने भाग लिया। फाइनल मैच मोतीलाल नेहरू स्टेडियम-ए और मोतीलाल नेहरू स्टेडियम-बी के बीच कराया गया। स्टेडियम-बी टीम विजेता और स्टेडियम-ए टीम उपविजेता रही। विजेता टीम में संदीप सिंह, लवकेश कुमार, करन मिश्रा, लकी सिंह, प्रदीप सोनी, पुलकित, रविकांत, आर्यन, आर्दश, अक्षय यादव, अंश, सौरभ कुमार, प्रांजल सिंह और उप विजेता टीम में आयुष सिंह, देवांस सिंह, विवेक सिंह, योगेंद्र सिंह, सक्षम सिंह, यश सिंह, साहिल सिंह, अभिषेक सिंह, वैभव सिंह, सूर्यकांत, सुर्यांश, अंकुश, दीप शामिल रहे।
कबड्डी बालिका वर्ग में भी चार टीमें शामिल हुईं। इसमें भी स्टेडियम की ए और बी टीमों के बीच फाइनल मैच हुआ। स्टेडियम-बी टीम विजेता और स्टेडियम-ए टीम उपविजेता रही। विजेता टीम में कविता, अर्पिता, सुषमा भारती, आंचल मौर्या, सलोनी मौर्य, प्रीती, अपराजिता तिवारी, रोली, आकाशी, सुधा, आदिति, हिमांशी, श्वेता और उप विजेता टीम में ज्योति सिंह, आनामिका, सृष्टि सिंह, मोनी, अदिति यादव, अनन्या बाजपेयी, गरिमा सिंह, समृद्धि शुक्ला, आर्या सिंह, ज्योत्सना अग्रहरि, श्वेता, मेेधा, संजना शामिल रही।
जूडो के 30, 35, 40, 45, 50, 55, 60, 65 किग्रा. भार वर्ग के मुकाबलों में बालक एवं बालिका वर्ग से कुशाग्र सोन कर, आयान जायसवाल, सुबैद रजा, संदीप गोटवाल, मो. साइम, रोहित, रिषभ कुमार, योगेश मौर्य, कोमल, चर्चिता, अराध्या मिश्र, पायल यादव, जान्या कुमारी, वैष्णी रंजन, लगनौ, सिया श्रीवास्तव ने स्वर्ण पदक जीता। द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त खिलाड़ियों को भी पुरस्कृत किया गया। जिला क्रीड़ा अधिकारी धीरेंद्र कुमार पुरुषोत्तम ने बताया कि विनोद कुमार और प्रमोद कुमार ने पुरस्कार वितरित किए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।