{"_id":"69b65abf405e8d904f099e8b","slug":"video-elderly-woman-dies-under-suspicious-circumstances-in-ajnala-2026-03-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"अजनाला में बुजुर्ग महिला की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजनाला में बुजुर्ग महिला की संदिग्ध हालात में मौत
Ankesh Kumar
Updated Sun, 15 Mar 2026 12:37 PM IST
Link Copied
अजनाला क्षेत्र के गांव मोहन भंडारियां अड्डे के पास एक निर्माणाधीन घर में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस ने हत्या की आशंका के चलते जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, गांव के पास सड़क किनारे परिवार का नया घर बन रहा था। घर में बुजुर्ग महिला परमजीत कौर अकेली मौजूद थीं, जबकि निर्माण कार्य के लिए आए मिस्त्री काम कर रहे थे। दोपहर के समय मिस्त्री खाना खाने के लिए बाहर चले गए और उस दौरान परमजीत कौर घर में अकेली रह गईं।
कुछ समय बाद जब मिस्त्री खाना खाकर वापस लौटे तो उन्होंने देखा कि परमजीत कौर कमरे के अंदर मृत अवस्था में पड़ी थीं। उनके कानों से खून निकल रहा था और कानों में पहनी सोने की बालियां तथा हाथों में पहनी सोने की चूड़ियां गायब थीं। इससे आशंका जताई जा रही है कि लूटपाट के इरादे से वारदात को अंजाम दिया गया हो सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।