Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Voters failed to turn up for the Municipal Corporation's ward-wise area assemblies in Hisar; beneficiaries, however, arrived to get their details verified.
{"_id":"69b65171de84a828a10033e4","slug":"video-voters-failed-to-turn-up-for-the-municipal-corporations-ward-wise-area-assemblies-in-hisar-beneficiaries-however-arrived-to-get-their-details-verified-2026-03-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार में निगम की वार्ड वाइज एरिया सभा में नहीं आए मतदाता, लाभार्थी पहुंचे सत्यापन कराने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार में निगम की वार्ड वाइज एरिया सभा में नहीं आए मतदाता, लाभार्थी पहुंचे सत्यापन कराने
नगर निगम की ओर से हर एक वार्ड में एरिया सभा आयोजित की जा रही हैं। शनिवार- रविवार को आयोजित की जा रही एरिया सभा में वोटर नहीं पहुंच रहे। सभा में केवल लाभार्थी ही पहुंच रहे हैं।
वार्ड नंबर 9 की एरिया सभा पार्षद शीला देवी के पति प्रॉपर्टी कार्यालय के पिछले हिस्से में आयोजित की गई।
सेक्टर 1-4 रोड़ स्थित आनंद निकेतन कालोनी में एरिया सभा में महिला पार्षद के साथ उनके पति भी नजर आए। पार्षद पति ने कहा कि दस प्रतिशत लोग कहां से आएंगे हमें एक दिन पहले ही बताया गया था। जो लोग अपना सत्यापन कराने आए हम उनका सहयोग कर रहे हैं। सत्यापन की प्रक्रिया को लेकर उनके दस्तावेजों की जांच करा रहे हैं। किसी भी आवेदन पर परेशानी होगी तो समाधान कराएंगे।लाडो लक्ष्मी योजना में पैसा नहीं आने की शिकायत लेकर पहुंची धनपति ने बताया कि कई बार शिकायत कर चुकी हैं।
वार्ड 10 की एरिया सभा तीन कर्मचारी निपटाते दिखे
वार्ड नंबर 10 की एरिया सभा शिव कालोनी के सामुदायिक केंद्र में आयोजित की जा रही थी। यहां पार्षद मौजूद नहीं मिली। एरिया सभा के नाम पर नगर निगम के तीन कर्मचारी एक लैपटॉप लेकर लोगों के दस्तावेजों का सत्यापन करते दिखे। सामुदायिक केंद्र में 38 लोग कुर्सियों पर बैठे अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे।जिसमें सबसे अधिक लाभार्थी लाडो लक्ष्मी योजना, बुढ़ापा तथा विधवा पेंशन वाले थे। वार्ड नंबर दस की पार्षद साक्षी ने बताया कि वह बैठक में पहुंची थी। लोगों की समस्या का समाधान भी कराया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।