Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Sanitation workers' strike over demands continues in Hansi; ultimatum given to government until August 8
{"_id":"6a75a3d2a526cbc751007541","slug":"video-sanitation-workers-strike-over-demands-continues-in-hansi-ultimatum-given-to-government-until-august-8-2026-08-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी में मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी, 8 अगस्त तक सरकार को दिया है अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी में मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी, 8 अगस्त तक सरकार को दिया है अल्टीमेटम
हाल में ही नगर पालिका सफाई कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल की चंडीगढ़ में सरकार के साथ मांगों को लेकर हुई बैठक बेनतीजा होने के बाद 6 अगस्त से सफाई कर्मचारियों की हड़ताल है। कर्मचारियों ने सरकार को 8 अगस्त तक का समय दिया है। यदि तब तक मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो हड़ताल अनिश्चितकालीन की ओर बढ़ सकती है।
जिला प्रधान बलजीत सिंह ने कहा कि उनकी प्रमुख मांगों में कच्चे सफाई कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पर सभी लाभ सफाई कर्मचारियों को भी रिस्क अलाउंस दिया जाना शामिल है। उन्होंने बताया कि पहले 17 मांगों पर सहमति बनी थी, लेकिन अब तक उन्हें लागू नहीं किया गया है। यदि 8 अगस्त तक सरकार ने कोई निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
सफाई कर्मचारी किरण ने कहा कि सरकार उनकी मांगों की लगातार अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से अपनी जायज मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला है। यदि 8 अगस्त तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो हड़ताल आगे भी जारी रह सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।