फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   District-level Van Mahotsav to be celebrated in Hisar and Fatehabad; message of environmental conservation

Haryana: हिसार-फतेहाबाद में मनाया जाएगा जिला स्तरीय वन महोत्सव, दिया जाएगा पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Fri, 07 Aug 2026 09:31 AM IST
Naveen अमर उजाला नेटवर्क, हिसार/फतेहाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, हिसार/फतेहाबाद Published by: Naveen Updated Fri, 07 Aug 2026 09:31 AM IST
सार

जिला प्रशासन व वन विभाग के तत्वावधान में शुक्रवार को राजकीय उच्च विद्यालय बनगांव में वन महोत्सव कार्यक्रम एवं पौधा रोपण अभियान का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाना तथा जन-जन को पौधरोपण के प्रति प्रेरित करना है।

विज्ञापन
District-level Van Mahotsav to be celebrated in Hisar and Fatehabad; message of environmental conservation
वन महोत्सव कार्यक्रम एवं पौधा रोपण अभियान - फोटो : संवाद

विस्तार

क्षेत्रीय वन मंडल की ओर से 7 अगस्त शुक्रवार को कुरुक्षेत्र गौशाला में जिला स्तरीय वन महोत्सव आयोजित होगा। वन मंडल अधिकारी रोहताश बिरथल ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरियाणा के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा होंगे। उनके साथ अन्य गणमान्य अतिथि भी कार्यक्रम में भाग लेंगे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य अधिकाधिक पौधारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना तथा आमजन को हरित एवं स्वच्छ वातावरण के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण हम सभी की साझा जिम्मेदारी है। जलवायु परिवर्तन और बढ़ते प्रदूषण की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक नागरिक को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनका संरक्षण करने का संकल्प लेना चाहिए।
विज्ञापन


वन महोत्सव इसी जनभागीदारी को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण अभियान है।वन विभाग ने सभी नागरिकों, सामाजिक संस्थाओं, विद्यार्थियों एवं पर्यावरण प्रेमियों से कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में भाग लेकर पौधारोपण अभियान को सफल बनाने तथा हरित हिसार के निर्माण में अपना योगदान देने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बनगांव में वन महोत्सव कार्यक्रम एवं पौधा रोपण अभियान

जिला प्रशासन व वन विभाग के तत्वावधान में शुक्रवार को राजकीय उच्च विद्यालय बनगांव में वन महोत्सव कार्यक्रम एवं पौधा रोपण अभियान का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाना तथा जन-जन को पौधरोपण के प्रति प्रेरित करना है।

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सीटीएम गौरव गुप्ता ने  कहा कि  कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रतिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक जरनैल सिंह व श्रम कल्याण बोर्ड के चेयरमैन रोहताश जांगड़ा शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथिगण के रूप में पूर्व मंत्री देवेंद्र सिंह बबली, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, पूर्व विधायक दुड़ाराम, पूर्व विधायक लक्ष्मण नापा, जिला परिषद चेयरमैन सुमन खिचड़, चेयरमैन बलदेव ग्रोहा, चेयरमैन राजपाल बैनीवाल, किसान कल्याण प्राधिकरण कमेटी, चेयरमैन स्थानीय निकाय, चेयरमैन ब्लॉक समिति, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा शिरकत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed