फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Three accused arrested for kidnapping and robbing a Home Guard

Fatehabad News: होमगार्ड के अपहरण-लूटपाट करने के तीन आरोपी गिरफ्तार

Thu, 06 Aug 2026 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 06 Aug 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Three accused arrested for kidnapping and robbing a Home Guard
फतेहाबाद। ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान को जबरन गाड़ी में डालकर ले जाने, उसके साथ मारपीट करने तथा नकदी छीनने के मामले में सदर थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सिरसा के मीरपुर निवासी आरोपी मनप्रीत सिंह उर्फ मन्ना, दिलप्रीत सिंह तथा गुरसेवक उर्फ सेवक को गिरफ्तार उनके पास से 2300 रुपये तथा वारदात में प्रयुक्त गाड़ी बरामद की है।
विज्ञापन

सदर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद राय ने बताया कि 12 मार्च की रात पुलिस टीम सिरसा-फतेहाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर करनौली मोड़ के नजदीक नाकेबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। रात करीब 9:40 बजे सिरसा की ओर से एक गाड़ी आती दिखाई दी। पुलिस टीम ने गाड़ी को रुकने का इशारा किया गया तो चालक ने गाड़ी को सड़क किनारे लगाने के बहाने वापस सिरसा की तरफ मोड़कर खड़ी कर दी।
विज्ञापन

वाहन की जांच के लिए सिविल कपड़ों में तैनात होमगार्ड रामभगत जैसे ही गाड़ी के पास पहुंचा तो उसमें सवार युवकों ने उसको जबरन गाड़ी के अंदर डाल लिया और सिरसा की ओर गाड़ी भगा ले गए। पुलिस टीम ने सरकारी गाड़ी से आरोपियों का पीछा किया। गाड़ी में सवार युवकों ने होमगार्ड के साथ हाथापाई करते हुए उसकी जेब में रखे 5500 रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की गाड़ी को पीछा करते देखकर आरोपियों ने होमगार्ड को भावदीन टोल प्लाजा के पास चलती गाड़ी से नीचे उतार दिया और मौके से भाग गए थे। इस मामले में सदर थाना पुलिस ने 13 मार्च को प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed