{"_id":"6a74cd595750d506d50eed1c","slug":"mother-and-two-children-die-after-drowning-in-a-pond-in-mehuwala-village-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-158809-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: गांव मेहूवाला में कुंड में डूबने से मां सहित दो बच्चों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: गांव मेहूवाला में कुंड में डूबने से मां सहित दो बच्चों की मौत
Thu, 06 Aug 2026 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 06 Aug 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
मां के साथ दोनों बच्चे। स्त्रोत : परिजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भट्टू कलां। गांव मेहूवाला में वीरवार दोपहर को मां और उसके दो मासूम बच्चों की पानी के कुंड में डूबने से मौत हो गई। मृतकों में 31 वर्षीय सुदेश पत्नी संदीप कुमार, 9 वर्षीय बेटी ज्योति तथा 7 वर्षीय बेटा वनित है। घटना के दौरान महिला का पति और सास घर पर नहीं थे। तीनों को कुंड से निकालकर भट्टूकलां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां पर जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
वहीं सूचना मिलने पर भट्टूकलां पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने इस बारे में मायके पक्ष को सूचना दी। समाचार लिखे जाने तक मायके पक्ष की तरफ से बयान दर्ज नहीं हुए थे। सीन ऑफ क्राइम टीम भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतका सुदेश ने 12 साल पहले प्रेम विवाह किया था।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तीनों के शव घर में बने पेयजल स्टोर टैंक (कुंड) में मिले हैं। कुंड की गहराई करीब 10 फीट बताई जा रही है। तीनों की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद गांव में अलग-अलग तरह की चर्चाएं है। वहीं पुलिस अलग-अलग एंगल से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
कहा ये भी जा रहा है कि खेलते समय वनित गिरा और उसे बचाने के लिए बहन कूदी ओर फिर मां कूदी है। वहीं तीनों के सुसाइड से भी इंकार नहीं किया जा रहा है। हालांकि हादसे के पीछे के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। थाना प्रभारी वीर सिंह का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है। ससुराल पक्ष व मायके पक्ष दोनों से पुलिस जानकारी जुटा रहीं है। मायके पक्ष के बयान दर्ज होने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
-- -- -- -- -- --
हंसते खेलते स्कूल से लौटे थे घर, पिता गए थे रेलवे स्टेशन
भट्टूकलां। गांव मेहूवाला में जिस घर में बच्चों की चहल-पहल थी वहां पर वीरवार शाम को सिर्फ चीख-पुकार मची थी। हंसते-खेलते हुए दोनों बच्चे ज्योति (9) और वनित (7) वीरवार दोपहर को स्कूल से घर लौटे थे और शाम को उनकी मां सुदेश (31) के साथ कुंड में डूबने से मौत हो गई। गांव भट्टूकलां की सुदेश की शादी करीब 12 वर्ष पूर्व गांव मेहूवाला निवासी संदीप से हुई थी। सुदेश गांव में ही स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यकर्ता के रूप में कार्यरत थी। पति खेतीबाड़ी का कार्य करता है। दोनों बच्चे गांव के एक निजी स्कूल में पढ़ते थे और वीरवार को स्कूल से घर लौटे थे। घटना के समय सुदेश का पति संदीप कुमार किसी कार्य से गांव मेहूवाला के रेलवे स्टेशन पर गया हुआ था जबकि उसकी सास दवाई लेने के लिए सिरसा गई हुई थी। इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया। तीनों घर में बने पेयजल स्टोर टैंक (कुंड) में मिले। हादसे के पीछे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।