फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The path to a drug-free life through the resolve of the youth

Fatehabad News: युवाओं के संकल्प से नशामुक्ति की राह

Thu, 06 Aug 2026 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 06 Aug 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
The path to a drug-free life through the resolve of the youth
फतेहाबाद। कार्यक्रम में मुख्यअतिथि भवानी सिंह को सम्मानित करते ब्रह्माकुमारी सेंटर की संचालिका
फतेहाबाद। युवा देश की सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्हें नशे से दूर रखकर सही दिशा देना समाज की प्राथमिक जिम्मेदारी है। युवा यदि संकल्प लें तो न केवल अपना भविष्य संवार सकते हैं बल्कि पूरे समाज को भी नशामुक्त बना सकते हैं। यह बात महाशक्ति चैरिटेबल ट्रस्ट एवं नशामुक्ति सेना के संस्थापक भवानी सिंह ने कही।
विज्ञापन

वे अशोक नगर स्थित ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में सिटी वेलफेयर क्लब एवं सरबत दा भला संस्था की ओर से आयोजित आओ संकल्प लें, नशामुक्त भारत बनाने का अभियान के शुभारंभ अवसर पर संबोधित कर रहे थे। इस दौरान देशव्यापी 10 करोड़ शपथ अभियान का आगाज किया गया। यह राष्ट्रीय अभियान 6 अगस्त से 20 अगस्त तक चलेगा।
विज्ञापन

अभियान के दौरान विभिन्न जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे ताकि 10 करोड़ लोगों तक नशामुक्ति का संदेश पहुंचाया जा सके। मुख्य अतिथि भवानी सिंह ने उपस्थित नागरिकों, युवाओं और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों को नशामुक्त भारत निर्माण की शपथ दिलाई। कार्यक्रम की शुरुआत सिटी वेलफेयर क्लब के अध्यक्ष विनोद अरोड़ा तथा ब्रह्माकुमारी सेंटर की संचालिका बीके सुशीला बहन ने मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों के स्वागत से की।
विज्ञापन
विज्ञापन

भवानी सिंह ने कहा कि नशा आज समाज के सामने गंभीर चुनौती बन चुका है। इससे मुक्ति सामूहिक प्रयास और जनभागीदारी से ही संभव है। कार्यक्रम में अशोक नगर के पार्षद सुभाष नायक, सुल्तान सिंह, डॉ. सुमन बजाज, प्रेम कंबोज समेत विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि और अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed