{"_id":"6a74d79921d0055c52087d54","slug":"every-moment-is-a-new-beginning-now-the-sights-are-set-on-the-gold-medal-at-the-asian-games-hisar-news-c-21-hsr1020-925806-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: हर पल एक नई शुरुआत, अब एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक पर नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: हर पल एक नई शुरुआत, अब एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक पर नजर
विज्ञापन
हांसी नरेंद्र बेरवाल को सम्मानित करते विधायक विनोद भयाना।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हांसी। कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक जीतने की खुशी है, स्वर्ण से चूकने का मलाल भी है। जीवन में हर पल एक नई शुरुआत लेकर आता है। मेरे अगला लक्ष्य दो महीने बाद होने वाले एशियाई खेलों में पिछले बार के कांस्य पदक को स्वर्ण में बदलना है। यह बात कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक जीतने वाले अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज नरेंद्र बेरवाल ने गांव सोरखी में अपने स्वागत समारोह में कही।
वीरवार को गांव में उनका भव्य स्वागत किया गया। सम्मान समारोह से पहले खुली जीप में उनका विजयी जुलूस पूरे गांव में निकाला गया। समारोह के दौरान विधायक विनोद भयाना ने गांव के पार्क का नाम नरेंद्र बेरवाल के नाम पर रखने की घोषणा की। साथ ही पार्क में पगडंडी और ओपन जिम के निर्माण की भी घोषणा की।
विधायक ने कहा कि नरेंद्र बेरवाल ने हांसी जिले का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। उन्होंने बताया कि पार्क निर्माण की मांग तीन वर्ष पहले स्वयं नरेंद्र बेरवाल ने उठाई थी और अब पार्क बनने के बाद उसका नाम भी उनके नाम पर रखा जाएगा। समारोह में ग्रामीणों ने भी इस घोषणा का स्वागत किया।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेंद्र सोरखी ने भी नरेंद्र को बधाई दी और गांव में खेल सुविधाएं बढ़ाने और स्टेडियम बनाने की मांग उठाई।समारोह में राजपाल यादव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता पवन गोयल, नित्य योगी लवकेश टूटेजा और राहुल सोरखी सहित कई लोग मौजूद रहे।
अपील : नशे से दूर रहें युवा, खेलों और सेना में कॅरिअर बनाएं
नरेंद्र बेरवाल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, कोच, बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया और भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) की ओर से आयरलैंड में आयोजित प्रशिक्षण शिविर को दिया। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर खेलों और सेना में कॅरिअर बनाने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि वह बॉक्सिंग सीखने वाले युवाओं की हरसंभव सहायता करेंगे।