फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Monsoon turns benevolent again; rain lashes 11 districts.

Hisar News: मानसून फिर मेहरबान, 11 जिलों में बरसे बादल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Monsoon turns benevolent again; rain lashes 11 districts.
हिसार। मानसून की सक्रियता के चलते वीरवार को प्रदेश के 11 जिलों में बारिश हुई। एनसीआर के जिलों में बादल जमकर बरसे। बारिश के कारण प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार और शनिवार को एनसीआर सहित दक्षिणी जिलों में बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन

वीरवार को पलवल में सबसे अधिक 78 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा गुरुग्राम में 57, यमुनानगर में 32, फतेहाबाद में 26.5, नारनौल और करनाल में 19-19, सोनीपत में 18.5, भिवानी में 15.2, हिसार में 11, कैथल और चरखी-दादरी में 2.5-2.5 मिलीमीटर बारिश हुई।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से कमजोर पड़ा मानसून वीरवार को सक्रिय नजर आया। सुबह से ही प्रदेश के कई जिलों में बारिश शुरू हो गई थी। मौसम विभाग के अनुसार मानसून टर्फ हरियाणा के ऊपर बने रहने के कारण 12 अगस्त तक प्रदेश में रुक-रुककर बारिश होने की संभावना है। मध्यम श्रेणी की मानसूनी बारिश से तापमान में गिरावट के साथ उमस से भी राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करनाल में 6.1 डिग्री गिरा तापमान
प्रदेश में अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। अंबाला में 30.2, हिसार में 33, करनाल में 27.8, नारनौल में 29 और रोहतक में 30.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। करनाल में 5 अगस्त के मुकाबले 6 अगस्त को तापमान में 6.1 डिग्री सेल्सियस की सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई। यहां तापमान सामान्य से 4.6 डिग्री कम रहा। वहीं गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यमुनानगर में बुधवार के मुकाबले तापमान में 7.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed