{"_id":"6a74e65d59c4c962900393bd","slug":"students-showcased-their-talent-in-the-legal-literacy-competition-hisar-news-c-21-hsr1020-925255-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: विधिक साक्षरता प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: विधिक साक्षरता प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर
Fri, 07 Aug 2026 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Fri, 07 Aug 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिवानी मंडी। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में वीरवार को आयोजित खंडस्तरीय विधिक साक्षरता प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने कानून, अधिकारों और सामाजिक उत्तरदायित्व से जुड़े विषयों पर अपने ज्ञान और रचनात्मकता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में खंड के सरकारी और निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में कानूनी जागरूकता बढ़ाना और कानून के प्रति सजग समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना था। प्रतियोगिता में स्किट, वाद-विवाद, निबंध लेखन, कविता वाचन, भाषण, नारा लेखन, पेंटिंग, पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन, डॉक्यूमेंट्री और प्रश्नोत्तरी सहित कुल 10 विधाओं में मुकाबले हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. हीरालाल सांगवान और विद्यालय के प्राचार्य सुरेश श्योराण ने किया। आयोजन बीआरपी सुषमा रानी और खंड विधिक साक्षरता संयोजक रोहताश कुमार के निर्देशन में हुआ। डॉ. सांगवान ने विजेता प्रतिभागियों, शिक्षकों और आयोजन समिति को बधाई देते हुए भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
स्किट प्रतियोगिता में जीजीएसएसएस सिवानी ने पहला, जीएसएसएस मंढोली ने दूसरा और जीएमएसएसएस भेरा ने तीसरा स्थान हासिल किया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में जीएसएसएस बड़वा प्रथम तथा जीजीएसएसएस सिवानी द्वितीय रहा। निबंध लेखन में आरोही मॉडल एसएसएस खेड़ा ने पहला स्थान प्राप्त किया। अन्य प्रतियोगिताओं में भी विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने शीर्ष तीन स्थान हासिल किए।
मुख्य अतिथि डॉ. हीरालाल सांगवान ने कहा कि कानून की जानकारी प्रत्येक नागरिक के लिए आवश्यक है। कानूनी अधिकारों और कर्तव्यों की समझ समाज को जागरूक बनाती है तथा अपराध और शोषण से बचाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
उन्होंने हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे विद्यार्थियों में संवैधानिक मूल्यों, न्याय के प्रति सम्मान और कानूनी चेतना विकसित होती है। इस अवसर पर हरिश्चंद्र, बजरंग लाल, रामधन, विकास, राजेश, निशि, पाला राम, कृष्ण और सुरेश सहित अन्य मौजूद रहे।