Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Silver medalist Narendra Berwal arrives in Hansi; says the goal now is to win gold at the Olympics and Asian Games
{"_id":"6a759438018b6712810ccf33","slug":"video-silver-medalist-narendra-berwal-arrives-in-hansi-says-the-goal-now-is-to-win-gold-at-the-olympics-and-asian-games-2026-08-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी पहुंचे रजत पदक विजेता नरेंद्र बेरवाल, बोले- अब ओलंपिक और एशियन गेम्स में गोल्ड जीतना लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी पहुंचे रजत पदक विजेता नरेंद्र बेरवाल, बोले- अब ओलंपिक और एशियन गेम्स में गोल्ड जीतना लक्ष्य
हांसी के गांव सौरखी के अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर नरेंद्र बेरवाल ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की सुपर हैवीवेट 90+ किलोग्राम स्पर्धा में रजत पदक जीतकर हांसी, हरियाणा और पूरे देश का गौरव बढ़ाया है। राष्ट्रमंडल सभी विजेता खिलाड़ियों को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद 10 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें सम्मानित करेंगे।
उन्होंने कहा कि यह सफर अभी खत्म नहीं हुआ है और उनका अगला लक्ष्य एशियन गेम्स और ओलंपिक में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतना है। नरेंद्र बेरवाल ने बताया कि यह रजत पदक उन्हें 16 वर्षों की कठिन मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने वर्ष 2009 में दूध, दही और हलवे जैसे पौष्टिक आहार के साथ बॉक्सिंग की शुरुआत की। मैट्रिक के बाद उनका पूरा ध्यान बॉक्सिंग पर केंद्रित हो गया और उन्होंने भिवानी बॉक्सिंग अकादमी में कोच देवराज के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण लेकर अपने खेल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।
युवाओं को संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि मेहनत, अनुशासन, पूरी नींद, संतुलित आहार और अपने कोच की सलाह का ईमानदारी से पालन करने वाला खिलाड़ी निश्चित रूप से सफलता हासिल करता है।
नरेंद्र बेरवाल वर्ष 2013 में भारतीय सेना में भर्ती हुए। अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का नाम रोशन किया। वर्ष 2012 में फिलीपींस यूथ वर्ल्ड कप में रजत पदक, 2013 में आर्मेनिया यूथ एशियन प्रतियोगिता में रजत पदक और 2015 के मिलिट्री वर्ल्ड गेम्स में रजत पदक जीतने के बाद उन्हें सेना में सूबेदार के पद पर पदोन्नति मिली।
इसके बाद उन्होंने 2023 के एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीता और करीब छह महीने बाद यूरोपियन कप में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। अब कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का रजत पदक उनके शानदार करियर की एक और बड़ी उपलब्धि बन गया है, जबकि उनकी नजर अब ओलंपिक और एशियन गेम्स के स्वर्ण पदक पर टिकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।