{"_id":"6a75b49edbc8b955e104ff74","slug":"video-heavy-rain-makes-the-weather-pleasant-in-hansi-smiles-return-to-farmers-faces-2026-08-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी में झमाझम बारिश से मौसम हुआ खुशनुमा, किसानों के चेहरों पर लौटी मुस्कान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी में झमाझम बारिश से मौसम हुआ खुशनुमा, किसानों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
नवीन शर्मा
हांसी में शुक्रवार को हुई बारिश ने उमस भरी गर्मी से लोगों को बड़ी राहत दी। पिछले कई दिनों से पड़ रही तेज गर्मी और उमस के बाद बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया और लोगों ने राहत की सांस ली।
बारिश का सबसे अधिक फायदा किसानों को मिलने की उम्मीद है। खेतों में खड़ी फसलों के लिए यह बारिश किसी सोने से कम नहीं मानी जा रही है। किसानों का कहना है कि समय पर हुई बारिश से फसलों की बढ़वार बेहतर होगी और सिंचाई की आवश्यकता भी कम पड़ेगी।
हांसी निवासी लवकेश टुटेजा ने कहा कि बारिश से मौसम काफी खुशनुमा हो गया है। उमस भरी गर्मी से राहत मिली है और यह बारिश किसानों के लिए भी बेहद लाभदायक साबित होगी। उनका कहना है कि यदि आने वाले दिनों में भी इसी तरह मौसम अनुकूल रहा तो फसलों को अच्छा फायदा मिलेगा।
बारिश के बाद शहर का मौसम पूरी तरह बदल गया और लोगों ने ठंडी हवाओं का आनंद लिया। किसानों को उम्मीद है कि यह बारिश उनकी फसलों के लिए वरदान साबित होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।