Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Hisar: Nangthala village has emerged as a hub of talent, with over a dozen officers serving the nation across the administrative, education, and medical sectors.
{"_id":"6a75cca44b73b6fc290cb131","slug":"video-hisar-nangthala-village-has-emerged-as-a-hub-of-talent-with-over-a-dozen-officers-serving-the-nation-across-the-administrative-education-and-medical-sectors-2026-08-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार: प्रतिभाओं का गढ़ बना गांव नंगथला, प्रशासनिक, शिक्षा और चिकित्सा क्षेत्र में एक दर्जन से ज्यादा अधिकारी दे रहे हैं देश को सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार: प्रतिभाओं का गढ़ बना गांव नंगथला, प्रशासनिक, शिक्षा और चिकित्सा क्षेत्र में एक दर्जन से ज्यादा अधिकारी दे रहे हैं देश को सेवाएं
अग्रोहा। हिसार जिला जहां अपनी कृषि और संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है, वहीं अग्रोहा खंड का गांव नंगथला शिक्षा और सफलता के मामले में एक अलग पहचान बना चुका है। गांव से एचसीएस अधिकारी, प्रोफेसर, चार्टर्ड अकाउंटेंट, डॉक्टर, वैज्ञानिक, सब इंस्पेक्टर, प्रिंसिपल समेत विभिन्न सरकारी एवं पेशेवर क्षेत्रों में उच्च पदों पर कार्यरत लोगों ने गांव का नाम रोशन किया है।
गांव की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहां से निकले होनहारों ने किसी एक क्षेत्र तक खुद को सीमित नहीं रखा, बल्कि प्रशासन, शिक्षा, चिकित्सा, विज्ञान और वित्त जैसे विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। वर्तमान में गांव के एक दर्जन से अधिक अधिकारी एवं पेशेवर देश की सेवा कर रहे हैं, जबकि लगभग आधा दर्जन अधिकारी सेवानिवृत्त हो चुके हैं। उनका अनुभव आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा और मार्गदर्शन का स्रोत बना हुआ है।
ग्रामीणों का कहना है कि बुजुर्गों का अनुभव और युवाओं का जज्बा ही नंगथला की सबसे बड़ी ताकत है। नौकरी से सेवानिवृत्त होने के बाद भी गांव के अधिकारी और प्रबुद्ध नागरिक अपनी मिट्टी से जुड़े हुए हैं तथा समय-समय पर युवाओं का मार्गदर्शन करते रहते हैं।
गांव में प्राथमिक विद्यालय से लेकर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तक शिक्षा की सुविधाएं उपलब्ध हैं, जहां करीब 1500 से अधिक विद्यार्थी अध्ययन कर रहे हैं। इसके अलावा शहीद भगत सिंह आधुनिक लाइब्रेरी भी विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का प्रमुख केंद्र बनी हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।