{"_id":"69b6571c110180398e007852","slug":"video-sirmour-deputy-chief-minister-mukesh-agnihotri-accorded-a-rousing-welcome-in-shillai-2026-03-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: शिलाई में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का किया जोरदार स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: शिलाई में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का किया जोरदार स्वागत
Ankesh Dogra
Updated Sun, 15 Mar 2026 12:22 PM IST
Link Copied
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री रविवार शिलाई स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस पहुंचे, जहां स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर तथा नारों के साथ उपमुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस पहुंचने पर पार्टी पदाधिकारियों और समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में उनके आगमन को लेकर उत्साह व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के नेतृत्व में विकास कार्यों को गति मिल रही है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने इस अवसर पर कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार प्रदेश के सभी क्षेत्रों के संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दों पर भी स्थानीय लोगों से जानकारी ली। इस दौरान कई स्थानीय नेता, पार्टी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। उपमुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता के सहयोग से ही प्रदेश सरकार विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।