Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Ambala News
›
RDX arrived via Pakistan and was handed over to the three youths arrested in Barara, Ambala
{"_id":"69b65778b58e818fa6012567","slug":"video-rdx-arrived-via-pakistan-and-was-handed-over-to-the-three-youths-arrested-in-barara-ambala-2026-03-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान के रास्ते आया था आरडीएक्स, अंबाला के बराड़ा के पकड़े गए तीनों युवकों को मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान के रास्ते आया था आरडीएक्स, अंबाला के बराड़ा के पकड़े गए तीनों युवकों को मिला
पाकिस्तानी के शहजाद भट्टी के लिए काम कर रहे तीन आरोपियों ने एक के बाद एक कई खुलासे किए। आरोपियों के जरिये पाकिस्तान से ही भट्टी पंजाब, हरियाणा सहित दिल्ली को दहलाने की साजिश रच रहा था। पैसों का लालच देकर आरोपियों से राजस्थान के हनुमानगढ़, हरियाणा से अंबाला कैंट के तोपखाना क्षेत्र, नवरात्रों के चलते मुलाना के बाला सुंदरी मंदिर सहित एक नेता के घर को भी निशाना बनाने की फिराक में थे। इसके अलावा पंजाब के अलग-अलग थानों के साथ-साथ पठानकोट सैन्य क्षेत्र में भी धमाके की पूरी कहानी रची जा रही थी। जांच में सामने आया है कि हनुमानगढ़ को निशाना बनाने के लिए पाकिस्तान से आरडीएक्स अमृतसर लाया गया था, जहां से अंबाला आने पर तीनों आरोपी बाइक पर लेकर जा रहे थे। रविवार को पुलिस तीनों आरोपियों राजस्थान के अजमेर निवासी अली अकबर उर्फ बाबू, मेरठ निवासी अनस रईस, अंबाला के कंबासी गांव निवासी जंगबीर को निशानदेही के लिए पंजाब लेकर जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।