{"_id":"69b6a47266c9f74cab084bb1","slug":"video-sp-celebrated-kanshi-rams-birth-anniversary-as-bahujan-samaj-diwas-in-shahjahanpur-2026-03-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: सपा ने कांशीराम की जयंती को बहुजन समाज दिवस के रूप में मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: सपा ने कांशीराम की जयंती को बहुजन समाज दिवस के रूप में मनाया
Mukesh Kumar
Updated Sun, 15 Mar 2026 05:52 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर में सपा ने बहुजन नायक कांशीराम की 92वीं जयंती को बहुजन समाज दिवस के रूप में मनाया। सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने कहा कि समाज के हर वर्ग को राष्ट्रीय अध्यक्ष अपने साथ जोड़कर साथ लेकर चलने का काम कर रहे हैं। इस बीच कांशीराम के समाज हित में किए कार्यों पर प्रकाश डाला गया। ईदगाह स्थित एक मैरिज लॉन में हुए समारोह में पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष ने कहा कि सपा संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव आंबेडकर व कांशीराम के सपनों को साकार करने का कार्य कर रही है। पूर्व मंत्री अवधेश वर्मा ने कहा कि बहुजन नायक ने दबे कुचले व सोते हुए समाज को जगाने का काम किया था। पूर्व एमएलसी अमित यादव ने कहा कि भाजपा की सरकार में पूरे उत्तर प्रदेश के विकास कर ठप हो चुके हैं। पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार लगातार बदले के भावना से कार्य कर रही है। इससे पहले पूर्व एमएलसी ने जिलाध्यक्ष को संविधान निर्माता का चित्र भेंटकर सम्मानित किया। इस मौके पर रणंजय सिंह यादव, रामसूरत सिंह यादव, विजय सिंह, सैयद रिजवान अहमद, कमल किशोर कठेरिया, जितेंद्र प्रसाद गौतम, गायत्री वर्मा, ज्योत्सना कश्यप, चौधरी रामकुमार भोजवाल आदि ने विचार रखे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।