{"_id":"69b65103499736d68105c5f0","slug":"video-362-candidates-skipped-the-si-exam-in-pilibhit-2026-03-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"UP SI Exam: पीलीभीत में जूते-मोजे उतरवा कर जांच, पहली पाली में 362 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP SI Exam: पीलीभीत में जूते-मोजे उतरवा कर जांच, पहली पाली में 362 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा
Mukesh Kumar
Updated Sun, 15 Mar 2026 11:56 AM IST
पीलीभीत में यूपी पुलिस उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन रविवार को पहली पाली में 362 अनुपस्थित रहे। परीक्षा में प्रतिभाग करने वाले परीक्षार्थी सुबह आठ बजे से ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचने लगे। रोल नंबर के अनुसार आवंटित कक्ष संख्या देखी। परीक्षार्थियों को सघन जांच के बाद केंद्र में प्रवेश दिया गया। परीक्षार्थियों के जूते-मोजे उतरवा कर तलाशी ली गई। शहर में ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, रामा इंटर कॉलेज, उपाधि महाविद्यालय, पॉलिटेक्निक आदि केंद्रों पर परीक्षा कराई जा रही है। शहर के छह केंद्रों पर परीक्षा के मद्देनजर पुलिस फोर्स तैनात रहा। एएसपी विक्रम दहिया समेत अफसर केंद्रों पर नजर बनाए रहे। पहली पाली में पंजीकृत कुल 1440 अभ्यर्थियों में 1078 उपस्थित रहे, जबकि 362 अनुपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।