{"_id":"69b64ea7e405510f73032511","slug":"video-clouds-lingered-in-the-sky-over-sonipat-following-the-rain-making-the-weather-pleasant-2026-03-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत में बारिश के बाद आसमान में छाए रहे बादल, मौसम हुआ सुहावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत में बारिश के बाद आसमान में छाए रहे बादल, मौसम हुआ सुहावना
खेतों में सरसों की फसल कटाई का कार्य जारी है। रविवार तड़के चार बजे मौसम ने करवट ली तो बारिश होने से किसानों की परेशानी बढ़ा दी। बारिश की वजह से मौसम सुहाना हो गया। हालांकि फसल को अभी नुकसान नहीं हुआ है। सुबह सात बजे तक बारिश का दौर जारी रहा।
बारिश और हवाओं के कारण शहर में सन्नाटा पसरा रहा। आम जनजीवन प्रभावित हुआ और लोग घरों से निकलने में संकोच कर रहे थे। मौसम में आए इस अचानक बदलाव ने तापमान में गिरावट दर्ज की। इस बारिश से जहां मौसम ठंडा हुआ है, वहीं गन्ने की बुवाई और कटाई के कगार पर खड़ी गेहूं की फसल को नुकसान की आशंका जताई जा रही है। हवा के साथ तेज बारिश आने पर फसल गिरने का खतरा भी बढ़ सकता है।
खेतों में खड़ी गेहूं की फसल पूरी तरह निकल चुकी है और अब पकने की ओर बढ़ रही है। यदि तेज बारिश आती है तो खेतों में खड़ी फसल गिर सकती है, जिससे भारी नुकसान होगा। किसानों ने यह भी बताया कि सरसों की फसल भी लगभग पूरी तरह तैयार हो चुकी है। इस समय सरसों की फसल की कटाई जोरों पर है। ऐसे समय में तेज हवा, बारिश या ओले गिरने से फसल को भारी नुकसान हो सकता है। इस समय मौसम का साफ रहना बेहद जरूरी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।