{"_id":"69b64e7c009ccc568103fe9f","slug":"video-scramble-for-gas-cylinders-in-jind-people-queuing-up-since-7-am-2026-03-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद में गैस सिलेंडर की मारामारी, सुबह सात बजे से लाइन में लगे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद में गैस सिलेंडर की मारामारी, सुबह सात बजे से लाइन में लगे लोग
शहर में घरेलू गैस सिलेंडर की कमी के चलते लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गैस एजेंसियों के बाहर सुबह सात बजे से ही उपभोक्ताओं की लंबी लाइनें लगनी शुरू हो जाती हैं। कई लोग घंटों इंतजार करने के बाद भी सिलेंडर नहीं मिलने से निराश होकर लौट रहे हैं।
उपभोक्ताओं का कहना है कि उन्होंने पहले से गैस सिलेंडर बुक करवा रखा है, लेकिन एजेंसी पर आने के बाद भी उन्हें समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा। महिलाओं और बुजुर्गों को लाइन में खड़े रहने में सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है। कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि पर्याप्त सप्लाई नहीं होने के कारण एजेंसी पर अव्यवस्था की स्थिति बनी हुई है।
लोगों का कहना है कि रसोई गैस की कमी के कारण घर का कामकाज भी प्रभावित हो रहा है। कई परिवारों को खाना बनाने में परेशानी उठानी पड़ रही है। उपभोक्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि गैस सिलेंडर की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके।
वहीं गैस एजेंसी संचालकों का कहना है कि सप्लाई सीमित आने के कारण सभी उपभोक्ताओं को तुरंत सिलेंडर उपलब्ध कराना संभव नहीं हो पा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।