Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Charkhi Dadri News
›
In Charkhi Dadri, queues of consumers have been lining up outside a gas agency since Sunday morning to book cylinders.
{"_id":"69b64ea0903520db760d4e39","slug":"video-in-charkhi-dadri-queues-of-consumers-have-been-lining-up-outside-a-gas-agency-since-sunday-morning-to-book-cylinders-2026-03-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"चरखी-दादरी में रविवार सुबह से गैस एजेंसी के बाहर लगी उपभोक्ताओं की कतार, करवा रहे बुकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरखी-दादरी में रविवार सुबह से गैस एजेंसी के बाहर लगी उपभोक्ताओं की कतार, करवा रहे बुकिंग
ईरान-इस्राइल-अमेरिका युद्ध के कारण बने तनाव के माहौल के बीच एलपीजी किल्लत की आशंकाओं के चलते लोगों में असमंजस का माहौल बना हुआ है। जिसका असर जिले में स्थित गैस एजेंसियों पर देखा जा रहा है। हर रोज काफी संख्या में लोग गैस एजेंसियों पर पहुंच कर सिलिंडर की बुकिंग करवा रहे हैं।
इसी कड़ी में रविवार को भी सुबह से ही काफी संख्या में लोग दादरी में गैस एजेंसी के बाहर कतारों में खड़े दिखाई दिए। जिनमें महिलाएं भी शामिल रहीं। हालात यह हो गए कि स्थानीय पूर्ण मार्केट में उपभोक्ताओं की कतार वहां स्थित दुकानों के आगे तक लगी रही।
वहीं, काफी संख्या में लोग ऐसे भी पहुंचे हुए थे, जिन्होंने ऑनलाइन माध्यम से बुकिंग तो करवा ली और उनको बुकिंग संबंधी मैसेज भी प्राप्त हो गए लेकिन सिलिंडर का भुगतान न होने के कारण उनमें असमंजस बना दिखाई दिया। ऐसे में इस प्रकार के उपभोक्ता एजेंसी पर आगे की प्रक्रिया पूछते नजर आए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।