Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Charkhi Dadri News
›
Sangwan Khap-40 to launch a campaign against substance abuse and social evils; decision taken at a youth conference
{"_id":"6afc3908ef2b72a491082c49","slug":"video-sangwan-khap-40-to-launch-a-campaign-against-substance-abuse-and-social-evils-decision-taken-at-a-youth-conference-2026-11-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"नशे और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ अभियान चलाएगी सांगवान खाप-40, युवा सम्मेलन का निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ अभियान चलाएगी सांगवान खाप-40, युवा सम्मेलन का निर्णय
चरखी दादरी। सांगवान खाप-40 युवाओं को नशे और अपराध से दूर रखने व समाज में व्याप्त अन्य बुराइया दूर केarne के लिए गांव स्तर पर कमेटियों का गठन करेगी। इसके अलावा दादा सांगू धाम में जल्द ही युवा सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। मंगलवार को गांव खेड़ी बूरा स्थित दादा सांगू धाम में खाप प्रधान सोमवीर सांगवान की अध्यक्षता में हुई पंचायत में यह निर्णय लिया गया।
पंचायत में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने, शादी-विवाह में फिजूलखर्ची रोकने, बारात में लोगों की संख्या सीमित करने तथा पटाखों और डीजे पर प्रतिबंध लगाने पर सहमति बनी। लिव-इन रिलेशनशिप के बढ़ते चलन पर भी चिंता जताई गई।
खाप प्रधान सोमवीर सांगवान ने कहा कि युवाओं को शिक्षा, खेल और सामाजिक गतिविधियों से जोड़ना जरूरी है। खाप सचिव नरसिंह सांगवान ढोहकी ने बताया कि युवा सम्मेलन में नशामुक्ति, शिक्षा, खेल, सामाजिक एकता और राष्ट्र निर्माण पर चर्चा होगी। पंचायत में 10 दिसंबर को होने वाले दादा सांगू जन्मोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारियों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।