{"_id":"6afbd9620c3fa5850b0b4d0e","slug":"video-woman-dies-after-falling-from-first-floor-hospital-accused-of-negligence-2026-11-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"पहली मंजिल से गिरकर महिला की मौत, अस्पताल पर लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली मंजिल से गिरकर महिला की मौत, अस्पताल पर लापरवाही का आरोप
चंदौसी। कोतवाली क्षेत्र के गांव पतरौआ में रविवार शाम पहली मंजिल पर सफाई कर रही महिला अमरावती (42) का अचानक संतुलन बिगड़ गया। वह नीचे आंगन में जा गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन आरोप है कि भर्ती करने के बाद काफी देर तक चिकित्सक ने उसे देखा तक नहीं और देर रात महिला ने दम तोड़ दिया। वहीं, परिजनों ने निजी अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। हालांकि, बाद में लोगों के समझाने पर परिजनों ने तहरीर वापस ले ली।
मृतका के बड़े बेटे सुरजीत ने बताया कि उनकी मां अमरावती पत्नी सरंजीत रविवार शाम करीब सात बजे पहली मंजिल पर खाना बना रही थी। कमरे के आगे जाल नहीं लगा है। वहां सिर्फ छोटी सी बाउंड्री है। खाना बनाने के बाद वह भगौने से पानी डालकर सफाई कर रही थी। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे आंगन में जा गिरी। हादसे में उनके सिर और मुंह पर गंभीर चोटें आई। इसके बाद परिजन उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां उन्हें भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। आरोप है कि भर्ती करने के काफी देर बाद तक कोई चिकित्सक उन्हें देखने नहीं आया। रात करीब 12 बजे महिला ने दम तोड़ दिया। सोमवार सुबह परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। हालांकि, लोगों के समझाने पर तहरीर वापस ले ली। इसके बाद गांव में ही महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतका अपने पीछे बेटे सुरजीत, विकास और विशाल व लवकुश को अकेला छोड़ गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।