{"_id":"6afbd95966fa918136018a94","slug":"video-a-procession-was-taken-out-ahead-of-the-consecration-pran-pratishtha-of-the-idol-of-goddess-kali-2026-11-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"मां काली की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा से पहले निकाली शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां काली की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा से पहले निकाली शोभायात्रा
बनियाठेर। गांव गुमथल में रामलीला ग्राउंड के पास बने शिव मंदिर में सोमवार को मां काली की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा विधि विधान से की गई। इससे पूर्व श्रद्धालुओं ने एक शोभायात्रा निकाली। जिसमें बड़ी संख्या में गांव के लोग शामिल हुए। शोभायात्रा में मां काली की मूर्ति को सजे हुए ठेले पर विराजमान किया गया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। भजन-कीर्तन और जयकारों से शोभायात्रा का मार्ग भक्तिमय हो गया।
शोभायात्रा में सबसे आगे ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर भजन-कीर्तन करते हुए चल रहे थे। इसके पीछे सजे हुए ठेले पर मां काली की मूर्ति के साथ श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। इस दौरान जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। इसमें महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने भी उत्साह के साथ भाग लिया। शिव मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा बाजारों व चौराहों से गुजरती हुई पुन: मंदिर पर पहुंची। यहां विधि-विधान से मां काली की मूर्ति की स्थापना की गई। अंत में मां काली की आरती की गई और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान मोहनलाल प्रजापति, हरिओम प्रजापति, रामकिशोर कश्यप, भोला कश्यप, श्याम सिंह, नरेश मौर्य, मोहनलाल मौर्य, जोगिंदर पाठक, हीरालाल कश्यप सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।