{"_id":"69b64c0ab8e285f1cc051630","slug":"video-protest-held-outside-meet-hayer-house-2026-03-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"बरनाला में महिलाओं को एक हजार देने के वादे पर कांग्रेस का हल्ला-बोल, मीत हेयर के घर के बाहर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरनाला में महिलाओं को एक हजार देने के वादे पर कांग्रेस का हल्ला-बोल, मीत हेयर के घर के बाहर किया प्रदर्शन
Ankesh Kumar
Updated Sun, 15 Mar 2026 11:34 AM IST
Link Copied
पंजाब में महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये देने के मुद्दे को लेकर कांग्रेस पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने शनिवार को बरनाला में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस की महिलाओं ने पहले कचहरी चौक पर आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और बाद में सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर के घर के बाहर पहुंचकर हल्ला-बोल प्रदर्शन किया।
इस प्रदर्शन में बरनाला से कांग्रेस विधायक कुलदीप सिंह काला ढिल्लों भी अपनी पार्टी की स्थानीय लीडरशिप और बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए। प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने पंजाब सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने 18 वर्ष से अधिक उम्र की सभी महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये देने का वादा किया था।
महिला कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार ने चार साल बाद इस योजना की घोषणा तो की, लेकिन उसमें कई शर्तें जोड़ दी गईं। उनके अनुसार जो महिलाएं नौकरी करती हैं, टैक्स भरती हैं या जिन्हें सरकारी पेंशन मिलती है, उन्हें इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा, जो महिलाओं के साथ सरासर धोखा है। उन्होंने कहा कि पंजाब की लगभग 80 प्रतिशत महिलाएं किसी न किसी रूप में काम करती हैं, ऐसे में सरकार आखिर यह राशि किसे देगी।
प्रदर्शनकारी महिलाओं ने मांग की कि सरकार अपने वादे के अनुसार सभी महिलाओं को बिना किसी शर्त के हर महीने एक हजार रुपये दे। साथ ही चार साल की बकाया राशि के रूप में 48 हजार रुपये भी महिलाओं को दिए जाएं।
कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने अपना वादा पूरा नहीं किया तो आने वाले समय में इसका राजनीतिक खामियाजा भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि पंजाब की महिलाएं इस मुद्दे को लेकर नाराज हैं और 2027 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को इसका जवाब देंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।