{"_id":"69b6e31ff9d9b8b70700a2f8","slug":"video-spark-minda-defeated-sarvodaya-hospital-by-93-runs-in-faridabad-2026-03-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद: स्पार्क मिंडा ने सर्वोदय हॉस्पिटल को 93 रन से हराया, फाइनल में बनाई जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद: स्पार्क मिंडा ने सर्वोदय हॉस्पिटल को 93 रन से हराया, फाइनल में बनाई जगह
फरीदाबाद जिले की मानव रचना स्पोर्ट्स अकादमी में चल रहे कॉर्पोरेट टूर्नामेंट में रविवार को स्पार्क मिंडा और सर्वोदय हॉस्पिटल के बीच मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में स्पार्क मिंडा ने सर्वोदय को 93 रन से हराकर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया। 20 ओवर के मुकाबले पहले बल्लेबाजी करते हुए स्पार्क मिंडा ने 271 रनों का स्कोर खड़ा किया।
इसके जवाब में बल्लेबाजी को आई सर्वोदय हॉस्पिटल की टीम सिर्फ 16 ओवर में 178 रन पर ऑल आउट हो गई। स्पार्क मिंडा के लिए अंकुर धनखड़ ने 61 और सौरभ शर्मा ने 43 रन बनाए। सर्वोदय के लिए आशीष ने तीन और रामेश्वर ने दो विकेट लिए। इसके जवाब में सर्वोदय की ओर से बल्लेबाजी को आए मोहित ने 64 रामेश्वर ने 62 रन बनाए ।
स्पार्क मिंडी के लिए आकाश सिंघल ने पांच और अहमद ने तीन विकेट लिए। आकाश सिंघल को उनकी गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।