{"_id":"69b7b580588c32da7501177e","slug":"ed-conducted-raids-at-many-locations-including-siliguri-and-howrah-illegal-call-center-case-in-west-bengal-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bengal: बंगाल में ED की बड़ी कार्रवाई, अवैध कॉल सेंटर मामले में सिलीगुड़ी-हावड़ा समेत 10 ठिकानों पर छापेमारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bengal: बंगाल में ED की बड़ी कार्रवाई, अवैध कॉल सेंटर मामले में सिलीगुड़ी-हावड़ा समेत 10 ठिकानों पर छापेमारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: अमन तिवारी
Updated Mon, 16 Mar 2026 01:17 PM IST
विज्ञापन
सार
प्रवर्तन निदेशालय ने पश्चिम बंगाल के 10 ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई अवैध कॉल सेंटर के जरिए लोगों को ठगने के मामले में हुई है।
ईडी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
पश्चिम बंगाल में प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। जांच एजेंसी की टीमों ने राज्य के अलग-अलग कई इलाकों में छापेमारी की। यह पूरी कार्रवाई एक अवैध कॉल सेंटर चलाने और लोगों से धोखाधड़ी करने के मामले से जुड़ी है।
अधिकारियों ने बताया कि सिलीगुड़ी, हावड़ा, बिधाननगर और दुर्गापुर जैसे इलाकों में करीब 10 जगहों पर तलाशी ली गई। इस मामले में सुरश्री कर, सम्राट घोष और सुभजीत चक्रवर्ती के नाम मुख्य रूप से सामने आए हैं। एजेंसी इन लोगों और इनके साथियों के ठिकानों पर जरूरी सबूत तलाश रही है। इन लोगों पर आरोप है कि इन्होंने कॉल सेंटर के जरिए बहुत से मासूम लोगों को अपना शिकार बनाया और उनसे बड़ी रकम ठगी है।
ये भी पढ़ें: Bengal: पश्चिम बंगाल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मुख्य सचिव और गृह सचिव हटे; पुलिस विभाग में भी कई बदलाव
फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि इस मामले का कोई संबंध चुनावी फंडिंग या राजनीति से है या नहीं। जांच एजेंसी हर पहलू से मामले की पड़ताल कर रही है। ईडी के अधिकारी जब्त किए गए दस्तावेजों और सामानों की जांच कर रहे हैं ताकि इस गिरोह की पूरी सच्चाई सामने आ सके।
यह छापेमारी एसे समय में हुई है जब बंगाल में चुनावी माहौल पूरी तरह गरमाया हुआ है। चुनाव आयोग ने हाल ही में राज्य में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा की है। बंगाल में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को दो चरणों में मतदान होना है। चुनाव के नतीजों का एलान 4 मई को असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी के साथ होगा।
अन्य वीडियो-
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X