सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Live

Parliament Budget Session LIVE: राज्यसभा दो बजे तक स्थगित; भारत में जल्द शुरू होगी विमान असेंबली लाइन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nitin Gautam Updated Mon, 16 Mar 2026 01:07 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

Parliament Session LIVE in Hindi: संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण का सोमवार को छठा दिन है और सदन में एक बार फिर तीखी राजनीतिक टकराव की संभावना है। विपक्ष LPG संकट, बढ़ती महंगाई, ऊर्जा सुरक्षा और पश्चिम एशिया संघर्ष में भारत की भूमिका को लेकर लगातार सवाल पूछ रहा है। वहीं दूसरी ओर केंद्र सरकार भी आरोप-प्रत्यारोप के साथ करारा जवाब दे रहा है। 

parliament budget session live updates rajya sabha lok sabha west asia crisis oil lpg
संसद सत्र LIVE - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

01:05 PM, 16-Mar-2026

भारत में जल्द शुरू होगी विमान असेंबली लाइन: राममोहन नायडू

लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू ने बताया कि भारत में जल्द ही हवाई जहाज की असेंबली लाइन शुरू होने जा रही है। उन्होंने कहा कि ब्राजील की एयरोस्पेस कंपनी एम्ब्रेयर  ने एक भारतीय एयरोस्पेस कंपनी के साथ समझौता किया है, जिसके तहत भारत में विमान असेंबल किए जाएंगे। मंत्री ने यह भी बताया कि रूस की सुखोई कंपनी ने भारत की हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के साथ समझौता किया है। इसके तहत भारत में SJ-100 सुपरजेट विमान का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा मनोज कुमार झा के सवाल पर मंत्री ने पायलटों की थकान और FTDL नियमों से जुड़े मुद्दों पर भी सदन को जानकारी दी।

01:00 PM, 16-Mar-2026

लोकसभा में रेलवे मंत्रालय की अनुदान मांगों पर चर्चा शुरू

लोकसभा में केंद्रीय बजट के तहत रेलवे मंत्रालय की अनुदान मांगों पर चर्चा शुरू हो गई है। इस चर्चा में सांसद रेलवे मंत्रालय के बजट और योजनाओं से जुड़े मुद्दों पर अपनी राय रख रहे हैं। सांसद रेलवे के विकास, नई परियोजनाओं, यात्रियों की सुविधाओं और रेलवे से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी सरकार से सवाल कर रहे हैं। यह चर्चा रेलवे मंत्रालय के खर्च और योजनाओं को मंजूरी देने की प्रक्रिया का हिस्सा है।

12:58 PM, 16-Mar-2026

राज्यसभा में प्रश्नकाल शुरू, मंत्रियों ने सांसदों के सवालों के दिए जवाब

राज्यसभा में शून्यकाल समाप्त होने के बाद अब प्रश्नकाल की कार्यवाही शुरू हो गई है। इस दौरान सांसदों ने सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों से जुड़े मुद्दों पर सवाल पूछे। जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने सांसदों के उस सवाल का जवाब दिया जिसमें जल जीवन मिशन (JJM) के कार्यों के जमीनी निरीक्षण से जुड़े मुद्दे उठाए गए थे।

वहीं नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने विमानन क्षेत्र से जुड़े सवालों के जवाब दिए। उन्होंने बताया कि देश में उन्नत मौसम पूर्वानुमान प्रणाली और एयर ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम लगाने को लेकर सरकार क्या कदम उठा रही है। प्रश्नकाल के दौरान विभिन्न सांसदों ने इन मुद्दों पर सरकार से जानकारी और स्पष्टीकरण मांगा।

12:47 PM, 16-Mar-2026

चुनाव आयोग के फैसले के खिलाफ TMC का विरोध

राज्यसभा में प्रश्नकाल शुरू होने से पहले टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने चुनाव आयोग के फैसले का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी सदन की कार्यवाही में बाधा नहीं डालना चाहती। हालांकि, इस फैसले के विरोध में अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस के नेता पूरे दिन के लिए सदन की कार्यवाही से वॉकआउट कर रहे हैं।

 

11:21 AM, 16-Mar-2026

प्रियंका गांधी बोलीं- चुनाव की तारीखें भाजपा के अनुसार तय की गईं

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि पांच राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में चुनाव की तारीखें और चरण भाजपा की सुविधा के अनुसार तय किए गए हैं। उनका कहना था कि चुनाव आयोग ने भाजपा के हित को ध्यान में रखते हुए चुनावी कार्यक्रम तैयार किया है।

11:12 AM, 16-Mar-2026

चुनाव आयोग पूरी तरह से सतर्क- रेखा शर्मा

भाजपा सांसद रेखा शर्मा ने कहा कि पश्चिम बंगाल एक बड़ा राज्य है और यहां चुनाव दो चरणों में आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि चुनाव आयोग पूरी तरह सतर्क है और चुनाव में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या हंगामा नहीं होने दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
10:47 AM, 16-Mar-2026

Parliament Budget Session LIVE: राज्यसभा दो बजे तक स्थगित; भारत में जल्द शुरू होगी विमान असेंबली लाइन

संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण का सोमवार को छठा दिन है और सदन में एक बार फिर तीखी राजनीतिक टकराव की संभावना है। विपक्षी दल देशभर में बढ़ती LPG कीमतों और गैस सिलेंडरों की कमी को लेकर सरकार पर दबाव बनाने की तैयारी में हैं। पिछले सप्ताह से विपक्ष लगातार महंगाई, ऊर्जा सुरक्षा और LPG संकट के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ आक्रामक रुख अपना रहा है। शुक्रवार को संसद परिसर में कई विपक्षी सांसदों ने विरोध प्रदर्शन किया और आठ निलंबित सांसदों की बहाली की मांग उठाई।

विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed