सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Punjab Budget Session Audit Report in Assembly Today bhagwant  mann

Punjab Budget Session: एलपीजी संकट पर आप का हंगामा, कांग्रेस ने की कानून व्यवस्था पर चर्चा की मांग

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Mon, 16 Mar 2026 01:17 PM IST
विज्ञापन
सार

रोपड़ हेडवर्क्स पर खाली पड़ी बिल्डिंग में इरिगेशन म्यूजियम बनाया जाएगा। इसमें नहरों और बांधों के मॉडल प्रदर्शित किए जाएंगे। इसके इलावा एग्रीमेंट और दस्तावेज प्रदर्शित किए जाएंगे।

Punjab Budget Session Audit Report in Assembly Today bhagwant  mann
एलपीजी के संकट के विरोध में आप का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पंजाब विधानसभा के बजट सत्र का आज अंतिम दिन है। सोमवार को ईरान इजराइल युद्ध के चलते एलपीजी गैस के संकट को लेकर आम आदमी पार्टी के विधायकों ने पंजाब विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले प्रदर्शन किया।

Trending Videos


एलपीजी गैस को लेकर सदन के अंदर भी आप विधायकों ने प्रदर्शन किया।

रोपड़ हेडवर्क्स में बनेगा इरिगेशन म्यूजियम 

पंजाब सरकार की तरफ से रोपड़ हेडवर्क्स पर इरिगेशन म्यूजियम बनाया जा रहा है। मंत्री बरिंदर गोयल ने विधानसभा में बताया कि जल स्रोत विभाग का कोई म्यूजियम नहीं है। रोपड़ हेडवर्क्स पर खाली पड़ी बिल्डिंग में इरिगेशन म्यूजियम बनाया जाएगा। इसमें नहरों और बांधों के मॉडल प्रदर्शित किए जाएंगे। इसके इलावा एग्रीमेंट और दस्तावेज प्रदर्शित किए जाएंगे। एक वीडियो रूम बनाया जाएगा। पानी की कमी से संबंधित मुद्दों और उनके उपाय के बारे में जानकारी देंगे। इसका निर्माण अप्रैल 2026 से शुरू होगा। 30 सितंबर 2026 तक पूरा कर देंगे। इसमें सिर्फ पंजाब की ही नहरों को शामिल किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन



विधानसभा में दूध और खाद्य पदार्थों में मिलावट का मामला भी उठा। इस पर स्वास्थ्य मंत्री ने अब तक कार्रवाई की रिपोर्ट सबमिट की। मंत्री अमन अरोड़ा ने इसे लेकर विशेषज्ञों की समिति गठित करने की मांग की है।

सदन में प्रश्नकाल के दौरान सड़कों और रास्तों के बीच में खंभे लगाए जाने का मामला भी उठा। स्पीकर ने कहा कि ऐसी अधिकारियों को कोई अवॉर्ड दिया जाना चाहिए। मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि शिकायत आएगी तो कार्रवाई करेंगे। हम सभी 60 सब डिविजनलों में काम शुरू कर रहे हैं। कुल 100 सब डिवीजनों में काम होना है। सारे खंभे शिफ्ट किए जाएंगे। तारों को भी बदला जाएगा। बिजली का पूरा नया ढांचा तैयार किया जाएगा।

नेता प्रतिपक्ष प्रताप बाजवा ने कहा कि सोहाना में भाई गुरजीत सिंह खालसा टंकी पर चढ़े हुए हैं। सरकार बेअदबी को लेकर कोई कानून क्यों नहीं लेकर आती है। सिलेक्ट कमेटी को प्रस्ताव भेजे आठ महीने हो गए हैं। सरकार इस पर अपनी स्थिति स्पष्ट करें कि कब यह कानून आएगा। यह गंभीर मामला है।

आप विधायक अशोक पराशर पप्पी ने कहा कि लुधियाना में नशा छुड़ाओ केंद्रों पर बेड की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र में 18 बेड है, जिनकी संख्या बढ़ाकर 50 से 100 बेड किया जाना चाहिए। ताकि बच्चों का इलाज करवाया जा सके। साथ ही एलपीजी संकट पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की विदेश नीति फेल हो गई है।  

कांग्रेस विधायक बरिंदरमीत पाहड़ा ने कहा कि वित्त मंत्री ने पुरानी पेंशन स्कीम का वादा किया था। पैसे बहुत हैं तो इसकी घोषणा की जानी चाहिए। अब तक इसे लागू किया नहीं किया गया है। 

एलपीजी संकट पर आप का प्रदर्शन 

एलपीजी गैस के संकट को लेकर आप विधायकों ने वेल में आकर प्रदर्शन किया। हंगामे के चलते सदन को 20 मिनट के लिए स्थगित कर दिया गया।  

चीमा ने कहा कि प्रधानमंत्री की विदेश नीति फेल हो रही है। वे विदेश दौरे करके आते हैं लेकिन देश को इस तरह के संकट में झोंक दिया है। पीएम ने देश को बर्बाद करने का काम किया है। सबसे ज्यादा महंगाई बढ़ रही है। स्पीकर ने कहा कि पता नहीं केंद्र पर कौनसा दबाव था कि आज एलपीजी सिलिंडर नहीं मिल रहे हैं। पता नहीं कौनसी मजबूरी थी कि अमेरिका से तेल खरीदने का फैसला लिया। 

लाॅ एंड बाॅर्डर पर चर्चा की मांग

नेता प्रतिपक्ष प्रताप बाजवा ने कहा कि लॉ एंड ऑर्डर सबसे अहम मुद्दा है। इस पर दो घंटे चर्चा करवाई जाए। सरकार भी अपनी बात रखे। ड्रग्स पर भी चर्चा करवाई जाए। इस पर वित्तमंत्री चीमा ने कहा कि जिस दिन बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की मीटिंग थी, नेता प्रतिपक्ष ने फोन अटेंड नहीं किया। उस कमेटी में यह बातें रखनी चाहिए थे। सबकुछ जानने के बावजूद आप नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed