सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   SP dismissed two Home Guard jawans

Haryana: दो होमगार्ड जवानों के सामने युवक की हत्या, एसपी ने लिया सख्त एक्शन; दोनों को किया बर्खास्त

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 16 Mar 2026 01:20 PM IST
विज्ञापन
सार

फतेहाबाद में युवक की हत्या मामले में एसपी ने सख्त एक्शन लेते हुए दो होमगार्ड जवानों को बर्खास्त कर दिया है। सीसीटीवी में दिख रहा है कि आरोपी युवक पर चाकू से हमला कर रहे हैं और दोनों होमगार्ड जवान मूकदर्शक बने हुए हैं। 

SP dismissed two Home Guard jawans
संदीप, मृतक युवक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

शहर के गुरुनानकपुरा मोहल्ले में रविवार रात को एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने होमगार्ड जवानों के सामने वारदात को अंजाम दिया।  वीडियो सामने आने के  बाद एसपी ने होमगार्ड मुकेश और होशियार को बर्खास्त कर दिया है। दोनों जवान घटना के वक्त मूकदर्शक बने रहे और उन्होंने युवक को बचाने का प्रयास नहीं किया। ऐसे में एसपी ने दोनों होमगार्ड जवानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।   

Trending Videos


बता दें कि रविवार रात को  गुरुनानकपुरा निवासी संदीप उर्फ दीपा पर कुछ युवकों ने अचानक हमला कर दिया। हमलावरों ने उस पर कई बार चाकू से वार किए और मौके से फरार हो गए थे। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण आपसी रंजिश माना जा रहा है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed